22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गणेश मार्ग पर दिखी बाघिन एरोहेडेड

शुक्रवार सुबह की पारी पर भ्रमण पर गए पर्यटक ने निहारा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सवाई माधोपुर

•

image

murlidhar sharma

•

Updated: 4 Mar 2018, 6:01 PM IST

patrika

patrika

गणेश मार्ग पर दिखी बाघिन एरोहेडेड

शुक्रवार सुबह की पारी पर भ्रमण पर गए पर्यटक ने निहारा
सवाईमाधोपुर. होली का त्योहार रणथंभौर में भ्रमण पर आने वाले पर्यटकों के लिए भी खुशियों के रंग लेकर आया। शुक्रवार को सुबह की पारी में भ्रमण पर गए पर्यटकों को गणेश मार्ग पर ही बाघिन एरोहेडेड के दीदार हुए। सुबह की पारी में भ्रमण के दौरान बाघिन सिंहद्वार के पास सडक़ पर चहल-कदमी करती नजर आई। बााघिन का स्वच्छंद विचरण देखकर पर्यटकों का दिल गदगद हो गया। इसके अलावा रणथंभौर में बाहरी जोनों में बाघों की साइटिंग का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। शुक्रवार को रणथंभौर के जोन नंबर 6 में पर्यटकों को बाघ के दीदार हुए।

शावकों के जन्म के बाद दूसरी बार दिखी
गत दिनों रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान के जोन नम्बर दो में दो नए शावकों को जन्म देने के बाद बाघिन आए दिन गणेश मार्ग पर नजर आ रही है। रणथम्भौर से जुड़े लोगों ने बताया कि शावकों के जन्म के बाद बाघिन अब तक दो बार गणेश मार्ग पर दिखाई दे चुकी है। वन अधिकारियों की माने तो शावकों को जन्म देने के बाद भोजन व पानी की तलाश में बाघिन जंगल से बाहर की ओर रुख कर रही है। हालांकि अब बाघिन का मूवमेंट फिर से जंगल की ओर हो गया है।


लाडली को शावकों के साथ देख अभिभूत हुए पर्यटक
इसी प्रकार शनिवार को सुबह की पारी में जोन छह पर भ्रमण पर गए पर्यटकों को भी बाघिन टी-८ लाडली के शावकों के साथ दीदार हुए। वन विभाग से जुड़े लोगों ने बताया कि जोन छह में पाली दरवाजे के पास बाघिन लाडली व उसके दो शावक दिखाई दिए। बाघिन व शावकों का पार्क में स्वच्छंद विचरण देखकर पर्यटक अभिभूत हो गए।

इधर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पहुंची रणथम्भौर भ्रमण पर

शुक्रवार शाम की पारी में किया रणथम्भौर का भ्रमण
सवाईमाधोपुर. कपड़ा एवं उद्योग मंत्री स्मृति ईरानी गुरुवार रात को सवाईमाधोपुर पहुंची। वह रणथंभौर रोड स्थित एक पांच सितारा होटल में अपने परिचितों के साथ ठहरी। इसके बाद शुक्रवार को शाम की पारी में रणथंभौर भ्रमण पर गई। वन विभाग के अनुसार इस दौरान जोन नंबर 3 में बाघिन ऐरोहेडेड के दीदार हुए।

शनिवार को नहीं गई पार्क भ्रमण पर
शुक्रवार को पार्क भ्रमण करने के बाद स्मृति ईरानी व प्रदेश वन मंत्री शनिवार को पार्क भ्रमण पर नहीं गए। वे दोनों दिन भर होटल में ही आराम करते रहे। वनाधिकारियों ने बताया कि पूर्व में उनके सुबह की पारी में पार्क भ्रमण पर जाने की योजना थी, लेकिन बाद में इसे टाल दिया गया।

रविवार को दिल्ली जाने की संभावना
वन अधिकारियों ने बताया कि स्मृति ईरानी के तीन दिवसीय निजी यात्रा के बाद रविवार शाम को वापस दिल्ली के लिए रवाना होने की संभावना है। इससे पहले रविवार को पार्क भ्रमण पर जाने की संभावनाएं भी जताई जा रही है।

इनका कहना है....
केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी तीन दिन निजी यात्रा पर रणथम्भौर आई है। शुक्रवार को उन्होंने पार्क भ्रमण भी किया था। अब उनके रविवार शाम को दिल्ली जाने की संभावना है।

- संजीव शर्मा, एसीएफ, रणथम्भौर बाघ परियोजना, सवाईमाधोपुर

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग