30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाघिन टी-60 आई शावक के साथ नजर

रणथम्भौर में फिर गूंजी किलकारी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सवाई माधोपुर

•

image

Arun Kumar Verma

•

Updated: 9 Feb 2021, 8:25 PM IST

बाघिन टी-60 आई शावक के साथ नजर

सवाईमाधोपुर. रणथम्भौर की बाघिन टी-60 व शावक।

सवाईमाधोपुर. रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान में एक बार फिर नन्हे शावक की किलकारी गूंज उठी। रणथम्भौर के जोन नम्बर दो के गांधरी देह इलाके में मंगलवार शाम की पारी के दौरान बाघिन टी-60 एक शावक के साथ पर्यटकों को नजर आई।

इसे कई लोगों ने अपने कैमरे में भी कैद किया। वहीं बाघिन के शावक के साथ नजर आने के बाद वन विभाग की ओर से अब बाघिन की मॉनिटरिंग कराई जा रही है।

वहीं दूसरी ओर रणथम्भौर में नन्हे शावक के नजर आने से वन्यजीव प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई। रणथम्भौर में अब बाघ-बाघिनों का कुनबा बढकऱ 74 हो गया है। इसमें 25 बाघ व 25 बाघिन व 24 शावक है।

दो माह का बताया जा रहा शावक
वन अधिकारियों ने बताया कि बाघिन जिस शावक के साथ नजर आई है। वह करीब दो माह का है। आमतौर पर दो माह के साथ बाघिन कम ही नजर आई है।

ऐसे में इस बात की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है कि जल्द ही बाघिन के अन्य शावक नजर आएं। इसके लिए वन विभाग की ओर से इलाके में फोटोट्रैप कैमरे लगाए जा रहे हैं।

इनका कहना है...
बाघिन टी-60 जोन नम्बर 2 में एक शावक के साथ नजर आई है। बाघिन की मॉनिटरिंग कराई जा रही है।
संजीव शर्मा, एसीएफ, रणथम्भौर बाघ परियोजना, सवाईमाधोपुर

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़