सवाईमाधोपुर. स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार शाम चार बजे भाजपा के तत्वावधान में तिरंगा रैली निकाली। यहां तिरंगा रैली पूरी शान शौकत और भव्य तरीके से निकाली गई, जो शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। तिरंगा रैली का शुभारंभ बजरिया इंदिरा मैदान से हुआ। यहां से तिरंगा रैली में सैंकड़ो बाइक शामिल हुई। बाइकों का काफिला इंदिरा मैदान से रवाना होकर अंबेडकर सर्किल, टोंक रोड,रणथम्भौर सर्किल आलनपुर सर्किल, जिला अस्पताल,भैरू दरवाजा होते हुए दंडवीर बालाजी तक पहुंची। इसके बाद तिरंगा रैली वापस बजरिया लौटी। जहां से तिरंगा रैली जिले के भाड़ौती, मलारना डूंगर कस्बे में पहुंची। जहां लगातार यह काफिला बढ़ता चला गया। मलारना डूगर से भी दर्जनों बाइक का काफिला रैली में शामिल हुआ। इस दौरान तिरंगा रैली ने करीब 80-90 किलोमीटर का सफर तय किया। तिरंगा रैली वापस जिला मुख्यालय पहुंची। जहां अंबेडकर सर्किल पर 76 दीप जलाकर तिरंगा रैली का विधिवत रूप से समापन किया।
दिव्यांग बच्चों ने निकाली तिरंगा रैली
जिला मुख्यालय स्थित मुस्कान आवासीय विशेष विद्यालय में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया। इस दौरान दिव्यांग बच्चों ने तिरंगा रैली निकाली। तिरंगा रैली को बाल कल्याण समिति सदस्य अंकुर गर्ग एवं ज्योति शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा रैली विद्यालय से रवाना होकर बजरिया के मुख्य मार्गो से ट्रक यूनियन होते हुए शीतला माता मंदिर पार्क में पहुंचकर संपन्न हुई । रैली के बाद दिव्यांग बालक-बालिकाओं ने देशभक्ति गानों पर एक के बाद एक प्रस्तुतियां दी । इस दौरान संस्था के विशेष शिक्षक एवं अन्य स्टाफ बच्चों के साथ मौजूद रहे। हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति गीतों पर वंदे मातरम,भारत माता की जय जैसे जयकारों के साथ रैली संपन्न हुई।