गंगापुरसिटी. अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ की ओर से मुख्य डाकघर के सामने दिए जा रहे धरने के14वें दिन प्रधानमंत्री के नाम सहायक अधीक्षक एस. के. बुनकर को ज्ञापन सौंपा। इसी के साथ भगवानसहाय शर्मा की अध्यक्षता में आमसभा हुई। प्रदर्शन के दौरान मण्डल सचिव दारासिंह बैंसला ने सातवें वेतन आयोग और कमलेश चन्द्र कमेटी की रिपोर्ट को लागू करने की मांग की। मण्डल प्रवक्ता कलुआ राम सैन ने बताया कि सरकार ने 29 माह बीतने के बाद भी रिपोर्ट लागू नहीं की। सरकार ग्रामीण डाक सेवकों का आर्थिक और मानसिक शोषण कर रही है। इस दौरान सन्दीप धामोनियां, रामराज मीना, अशोक शर्मा, विनोद शर्मा, गिर्राज शर्मा, रामावतार शर्मा, मुकेश गुर्जर, भुवनेश गर्ग, रमेश जैन मौजूद थे।