6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज ‘हंसेगा माधोपुर’ कलाकार करेंगे मनोरंजन

आज 'हंसेगा माधोपुर' कलाकार करेंगे मनोरंजन
less than 1 minute read
Google source verification
आज 'हंसेगा माधोपुर' कलाकार करेंगे मनोरंजन

आज 'हंसेगा माधोपुर' कलाकार करेंगे मनोरंजन

सवाईमाधोपुर. विशुद्ध मनोरंजन का पारिवारिक कार्यक्रम 'हंसेगा सवाईमाधोपुरÓ 31 जनवरी गुरुवार शाम 7 बजे से प्रेम मंदिर सिनेमा घर में आयोजित होगा। प्रवेश फ्री पास से दिया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर शहरवासियों में जमकर उत्साह बना हुआ हैं। बुधवार को लोगों ने निर्धारित स्थलों से परिवार सहित फ्री पास प्राप्त किए। पाई के तत्वावधान में तीसरी बार आयोजित कार्यक्रम के लिए लोग बेताव नजर आ रहे हैं। कार्यक्रम में सप्तनीक लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी, उनके परिजन, शहर के प्रबुद्ध लोग, युवा व महिलाएं आएंगी। परिवार के लिए इस आयोजन की सालभर लोगों को याद बनी रहती है।

कार्यक्रम संयोजक व कॅरियर क्रिएटिव सीनियर सैकण्डरी स्कूल के निदेशक देवेन्द्रसिंह हाड़ा व सहयोगी हेमन्त गर्ग ने बताया कि हास्य और व्यंग्य शैली से सरोबार से इस कार्यक्रम में देश के प्रख्यात लाफ्टर कलाकार भाग लेंगे। शहरवासी परिवार के साथ हंस-हंस के लोटपोट होंगे। हास्य और व्यंग्य की फुहारें उठेंगी। कार्यक्रम में गणगौरी अस्पताल, उत्सव संस्कार, दिविशा क्रिएशन, माधोपुर एम्लीफायर, सोनू आट्र्स, सुधा साड़ी सेंटर व जमवाय कॉलेज सहयोगी रहेंगे।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग