15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्यार में फंसाकर 5 साल तक किया किशोरी का देह शोषण

प्यार में फंसाकर पांच साल तक किया किशोरी का देह शोषण पिता ने प्राथमिकी में लगाया सामूहिक दुष्कर्म और धमकाने का आरोप सवाईमाधोपुर. जिले के एक थाने में शुक्रवार देर रात को एक किशोरी के परिजनों की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी में एक किशोरी को प्रेम के जाल में फंसाकर पांच साल से सामूहिक बलात्कार करने का आरोप लगाया गया है। दर्ज प्राथमिकी में किशोरी के पिता ने बताया है कि पीड़िता उसकी इकलौती बेटी है।

2 min read
Google source verification
प्यार में फंसाकर 5 साल तक किया किशोरी का देह शोषण

प्यार में फंसाकर 5 साल तक किया किशोरी का देह शोषण

प्यार में फंसाकर पांच साल तक किया किशोरी का देह शोषण
पिता ने प्राथमिकी में लगाया सामूहिक दुष्कर्म और धमकाने का आरोप
सवाईमाधोपुर. जिले के एक थाने में शुक्रवार देर रात को एक किशोरी के परिजनों की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी में एक किशोरी को प्रेम के जाल में फंसाकर पांच साल से सामूहिक बलात्कार करने का आरोप लगाया गया है। दर्ज प्राथमिकी में किशोरी के पिता ने बताया है कि पीड़िता उसकी इकलौती बेटी है।

प्राथमिकी में बताया गया है कि आरोपी उसकी बेटी को डरा धमकाकर व ब्लैक मेल करके उनसे नाजायज रिश्ते बनाते रहे। वीडियो व फोटो बनाकर आरोपी ने स्वयं तथा आपराधिक लोगों से जबरन शारीरिक संबंध बनवाए। जब उसकी बेटी 14 साल की थी आरोपी तब से उसे स्कूल आते-जाते समय परेशान किया करता था। इस दौरान एक आरोपी ने डरा धमका कर उसके साथ कई बार बलात्कार किया। इस पर पीड़िता व उसके पिता ने आरोपी के पिता से उलाहना दिया तो उन्होंने पीड़िता के परिवार को जान से मारने की धमकी दी। बार बार मना करने पर भी आरोपियों ने नाबालिग का पीछा करना नहीं छोड़ा। जबरन वीडियो व फोटो बनाकर गत पांच वर्षों से लगातार उसकी बेटी का देह शोषण करते रहे। पीड़ित ने बताया कि उसकी नाबालिग बेटी को आरोपी मार्च 2021, 14 जून 2022, 19 अक्टूबर 2022 को घर से अपहरण कर ले गया। परिजन जैसे तैसे उसको मार्च व जून माह में आरोपी के घर से आजाद कराकर लाए। पिछले दिनों 19 अक्टूबर को बेटी के नहीं मिलने पर गुमशुदगी की प्राथमिकी थाने में दर्ज कराई। इस पर पुलिस ने उसे दस्तयाब कर नारी निकेतन भेज दिया। वर्तमान में नाबालिग ने 18 वर्ष पूरे कर लिए है।

विवाह का फर्जी प्रमाण पत्र तैयार कराने का भी आरोप

दर्ज प्राथमिकी में यह भी उल्लेख किया गया है कि आरोपी ने किशोरी का अपहरण कर आर्य समाज वैदिक संस्कार ट्रस्ट में विवाह का फर्जी प्रमाण-पत्र तैयार किया है। जबकि आरोपी एक धर्म विशेष से होने के चलते धर्म परिवर्तन किए बिना आर्य समाज में शादी पंजीकृत करना संभव नहीं है। आरोपी ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर किशोरी को डरा-धमका कर उच्च न्यायालय में गलत तथ्य रखकर पुलिस सुरक्षा के आदेश भी प्राप्त किए हैं। इस दौरान पीड़िता आरोपियों के कब्जे में थी। उसे भयभीत कर न्यायालय में गलत तथ्य रखवाए गए। प्राथमिकी के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग