9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सवाई माधोपुर

नए साल में सूरत में गूजेंगे त्रिनेत्र गणेश के जयकारे

-तैयारियों को दिया जा रहा है अंतिम रूप

Google source verification

सवाईमाधोपुर. इस बार सूरत रणतभंवर के लाड़ले के जयकारों से गूंजेगा। रणथम्भौर त्रिनेत्र गणेश परिवार की ओर से इस बार नया साल सूरत में मनाया जाएगा। इस संबंध में रणथम्भौर त्रिनेत्र गणेश परिवार के तत्वावधान में रविवार को आलनपुर स्थित एक मैरिज गार्डन में पत्रकार वार्ता हुई।
रणतभंवर त्रिनेत्र गणेश परिवार से जुड़े अशोक खूंटेटा ने बताया की रणथम्भौर त्रिनेत्र गणेश परिवार स्थापना साल 2016 में हुई थी। रणथम्भौर त्रिनेत्र गणेश परिवार की 8 राज्यों में 300 ईकाईयां संचालित है। इनकी ओर से हर साल 31 दिसम्बर और एक जनवरी को त्रिनेत्र गणेश की भजन संध्या आयोजित की जाती है। परम्परा के अनुसार साल 2017 में दौसा, साल 2018 में जसनगर(नागौर) साल 2019 में शिवाड़ और निवाई, 2020 में सूरत, साल 2021 में हिंडौन सिटी मनाया गया था। इसी कड़ी इस साल इस कार्यक्रम की मोजबानी सूरत ईकाई को दी गई है। यहां पर परिवार के 500 प्रतिनिधि सूरत पहुंचेगे। इस बार यह उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। उत्सव में पूणे के गणपति मंडलो के 51 सदस्यीय दल विभिन्न प्रस्तुतियां े देंगे। सूरत में अग्रवाल समाज भवन से त्रिनेत्र गणेश रणथम्भौर शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा अग्रसेन रोड़, घुड़दौड़ रोड, साइंस सेंटर,अणुव्रत द्वार, श्याम मन्दिर,पाम एवेन्यू से होते हुए श्री सिद्धी विनायम मन्दिर पहुंचेगी। शोभायात्रा का काफिला डेढ़ किलोमीटर लम्बा होगा। जो सात किलोमीटर चलेगा। इसके बाद दोपहर को गणेश अराधना शुरु होगी। शाम को साढ़े 6 बजे महाआरती का कार्यक्रम होगी। इसके बाद रात को भजन संध्या होगी। इसमें त्रिनेत्र गणेश को भजनों से रिझाया जाएगा। इसके लिए गणेश परिवार की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।


बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़