14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर किया ये काम, आरोपी ने बताया अपना कारनामा तो पुलिस रह गई दंग

बाटोदा पुलिस ने सोशल साइट्स के जरिए लड़कियों के नाम से फर्जी आईडी बनाकर लोगों से धोखाधड़ी कर रुपए ऐंठने के मामले में दो जनों को गिरफ्तार किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
photo_6273871158805903251_x.jpg

गंगापुर/बाटोदा/पत्रिका. बाटोदा पुलिस ने सोशल साइट्स के जरिए लड़कियों के नाम से फर्जी आईडी बनाकर लोगों से धोखाधड़ी कर रुपए ऐंठने के मामले में दो जनों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी हरीमन मीणा ने बताया कि गुरुवार की रात गश्त के दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर बरनाला रोड बाटोदा से दो जनों सिद्धार्थ पुत्र घमंडी मीणा निवासी भंवरकी व भूरामल पुत्र सूरजमल निवासी करेल थाना मलारना डूंगर को दस्तयाब किया।

इनके कब्जे से मिले फोन चैक किए जाने पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप मैसेंजर जिसमें तीन अलग-अलग लड़कियों के नाम से आईडी बनाई हुई थी। ये दोनों इन लड़कियों के नाम से लोगों को वीडियो काल, मैसेज चैट से धोखाधड़ी कर लोगों को जाल में फंसाकर रुपए ऐंठने का काम करने में लिप्त हैं।

यह भी पढ़ें : आपसी कलह के बाद बौखलाई पत्नी, क्रिकेट बैट से पीट-पीटकर पति को उतारा मौत के घाट

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से एंड्रॉयड फोन एटीएम कार्ड,सिम व बिना नंबरी मोटरसाइकिल जब्त किए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई में थानाधिकारी के अलावा कांस्टेबल निरोती लाल, यशवंत सिंह, हरेंश कुमार व बिजेंद्र कुमार साथ रहे।

यह भी पढ़ें : इतना खूंखार है भंवरीदेवी हत्याकांड का मुख्य आरोपी, 68 FIR दर्ज, अब दोनों पांव टूटे