
sawai madhopur police
सवाईमाधोपुर. यहां कुतलपुरा के पास एक होटल में कार्यरत केरला की दो लड़कियों के असहज व असुरक्षित महसूस करने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। ऌकोतवाली कार्यवाहक थानाधिकारी हरेन्द्रसिंह ने बताया कि सोमवार देर शाम को किसी व्यक्ति का फोन आया था। उसने बताया कि एक होटल में दो लड़कियां असहज व असुरक्षित महसूस कर रही हैं।
इस पर मौके पर पहुंचे और जानकारी ली तो बताया कि वे यहां कई दिनों से काम कर रही हैं, लेकिन परिजन नौकरी करने से मना कर रहे हैं। थानाधिकारी ने बताया कि वे दोनों यहा एक व्यक्ति के मार्फत ट्रेनिंग के जरिए आई थीं। फिलहाल, देर रात तक परिजन केरला से सवाईमाधोपुर नहीं पहुंचे थे।
Updated on:
18 Sept 2019 07:29 pm
Published on:
18 Sept 2019 06:48 pm
बड़ी खबरें
View Allसवाई माधोपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
