15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan: आईफ्लू की ड्रॉप डालने के बहाने महिला ने काटा छात्रा का गला

कस्बे क्षेत्र के भारजा नदी गांव में गुरुवार को एक अज्ञात महिला ने आईफ्लू की ड्रॉप डालने के बहाने बगीचे में ले जाकर स्कूली छात्रा का ब्लेड से गला काट दिया।

2 min read
Google source verification
sm.jpg

भारजा नदी गांव में ग्रामीणों की पकड़ में आरोपी महिला।

सवाईमाधोपुर/भाड़ौती. कस्बे क्षेत्र के भारजा नदी गांव में गुरुवार को एक अज्ञात महिला ने आईफ्लू की ड्रॉप डालने के बहाने बगीचे में ले जाकर स्कूली छात्रा का ब्लेड से गला काट दिया। छात्रा के चिल्लाने पर वहां से गुजर रही एक महिला ने लोगों की भीड़ एकत्रित कर ली। साथ ही आरोपी महिला को पकड़ कर धुनाई कर डाली। सूचना पर छात्रा के परिजन तथा पुलिस मौके पर पहुंची। जहां से छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं परिजन की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार कक्षा 9 की छात्रा स्कूल में थी। एक महिला आई और उसे आईफ्लू की ड्रॉप के बहाने अपने साथ पास ही अमरूद के बगीचे में ले गई। जहां पीछे से उसने ब्लेड का वार कर गला काट दिया।

यह भी पढ़ें : पेपर लीक नहीं होने दूंगा, सेना का अनुभव काम आएगा, युवाओं की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे

ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, स्कूल स्टाफ को हटाने पर अड़े
घटना की जानकारी मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने स्कूल स्टाफ को हटाने, सीसीटीवी कैमरे लगवाने, महिला के गिरोह में शामिल लोगों का पर्दाफाश करने की मांग की। इस दौरान पहुंची भाड़ौती एवं मलारना डूंगर थाना पुलिस ने ग्रामीणों से काफी समझाइश की, लेकिन ग्रामीणों ने पुलिस की एक नहीं सुनी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सीओ सिटी दीपक खंडेलवाल, मानटाउन थाना अधिकारी राधारमण गुप्ता, मलारना डूंगर तहसीलदार सहित अतिरिक्त पुलिस जाप्ता घटनास्थल पर पहुंचा। इस दौरान पूर्व विधायक मोतीलाल मीणा, मलारना डूंगर प्रधान देवपाल मीणा, भवानी सिंह मीणा, सरपंच मुरारी लाल मीणा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सीओ सिटी दीपक खंडेलवाल आक्रोशित ग्रामीणों से समझाइश कर आरोपी महिला को पूछताछ के लिए मलारना डूंगर थाना में ले गए।

यह भी पढ़ें : बाइक चोरी करने घुसा, युवक के टोकने पर की फायरिंग

महिला ने अपना नाम द्रोपती पत्नी सुरेश महावर निवासी लाखनपुर बौंली हाल चकचेनपुरा रहना बताया। आरोपी महिला ने भारजा नदी गांव में अमरुद लेने आना बताया है। इस संबंध में मौके पर ही पीड़ित छात्रा के पिता ने सीओ सिटी के निर्देशन पर मामला दर्ज किया।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग