6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चेंजमेकर के आवेदनों का किया सत्यापन

चेंजमेकर के आवेदनों का किया सत्यापनस्क्रीनिंग कमेटी की बैठक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सवाई माधोपुर

•

image

Jeetendra Tanwar

•

Updated: 5 May 2018, 10:55 AM IST

sawaimadhopur

चेंजमेकर के आवेदनों का किया सत्यापन

गंगापुरसिटी. देश-प्रदेश की राजनीति से गंदगी दूर करने एवं स्वच्छ राजनीति से रिश्ता जोडऩे को लेकर राजस्थान पत्रिका की ओर से शुरू किए गए महाअभियान के तहत बनाए गए चेंजमेकर व वालंटियर्स के आवेदनों की जांच के लिए गंगापुरसिटी व बामनवास चेंजमेकर स्क्रीनिंग कमेटी की शुक्रवार को पत्रिका कार्यालय में बैठक हुई। इसमें आवेदनों की जांच कर स्वच्छ राजनीति पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य उमेश शर्मा ने कहा कि पत्रिका की ओर से स्वच्छ राजनीति के लिए चलाया गया यह अभियान सराहनीय है। बैठक के दौरान स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य उमेश शर्मा ने कहा कि पत्रिका की ओर से स्वच्छ राजनीति के लिए चलाया गया यह अभियान सराहनीय है।

इससे लोगों को जुडऩा चाहिए और वर्तमान समय की राजनीति में व्याप्त गंदगी को दूर कर स्वच्छ राजनीति में अपना योगदान देना चाहिए। बैठक के दौरान आवेदनों की जांच करने पर पाया गया समाज के लोगों ने राजनीति को स्वच्छ करने के लिए बडे उत्साह से राजस्थान पत्रिका के चेंजमेकर अभियान में भाग लिया। उन्होंने वोट का महत्व समझते हुए लोगों को स्वच्छ राजनीति के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। साथ ही देश व प्रदेश की राजनीति में भ्रष्टाचार को मिटाने पर जोर देते हुए कहा कि समाज में स्वच्छ राजनीति को बढावा देने के लिए समाज के सभ्य लोगों को आगे आना ही होगा।

सादुलसिंह मेला कल से
गंगापुरसिटी. कुनकटा कलां में छह से 14 मई तक सादुलसिंह के मेले का आयोजन होगा। इस दौरान भागवत कथा एवं मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम भी होगा। आयोजन से जुड़े मनोज कुनकटा ने बताया कि मेले का आयोजन 12 गांवों के सहयोग से किया जा रहा है। संत गोपालदास, कमल किशोरदास, रामदास के सान्निध्य में पंडित छैलबिहारी शास्त्री कथा वाचन करेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा, गणेश पूजन से रविवार सुबह से होगी। कथा सुबह 11 से शाम पांच बजे तक होगी। मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा 12 मई को, पूर्णाहुति एवं हवन पूजन 13 को तथा भण्डारा 14 मई को होगा।