
Vicky-Katrina wedding The villagers of Barwara climbed the hill to get a glimpse of the celebrities, the police brought down
अभिनेता विक्की कौशल व अभिनेत्री कैटरीना कैफ की शादी में अपने पसंदीदा अभिनेता व अभिनेत्री व अन्य वीआईपी की एक झलक पाने के लिए स्थानीय लोग भी लालायित नजर आए। इसके लिए होटल के पास स्थित एक पहाड़ पर जमा हो गए। कई होटल के बने झरोखों से भी फोटो खींचते नजर आए। हालांकि पुलिस ने उनका हटाया। इससे पहले रात को पंजाबी भांगड़ा की कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी गई। इसके बाद कलाकार दिल्ली लौट गए। बालीवुड गीतों पर जमकर रंग जमा।
आज दोपहर को जंगल सफारी करेंगे कई सेलिब्रटिज
अभिनेता विक्की कौशल व अभिनेत्री कैटरीना कैफ की शादी में आए कई सेलिब्रिटिज आज दोपहर को रणथम्भौर नेशनल पार्क में जंगल सफारी करेंगे। वन विभाग के अनुसाई कई सेलिब्रिटिज की बुकिंग भ्रमण के लिए कराई गई है। हालांकि बुकिंग आज सुबह की पारी में थी, लेकिन वीआईपी मेहमान भ्रमण को नहीं गए।
रणथम्भौर के होटलों में रूम बुक, लेकिन सीधे चौथ का बरवाड़ा पहुंच रहे सेलिब्रिटीज
अभिनेता विक्की कौशल व अभिनेत्री कैटरीना कैफ की शादी में शामिल होने के लिए वीआईपी सेलीब्रिटीज के भी सवाईमाधोपुर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। हालांकि इनकी बुकिंग रणथम्भौर रोड स्थित पांच सितारा होटलों मेंं कम है, लेकिन वे सीधे विवाह स्थल पर जा रहे हैं।
बरवाड़ा के शंकरलाल की भा रही सब्जियां-
शादी में सब्जियां मंगाने का जिम्मा चौथकाबरवाड़ा के शंकरलाल को सौंपा गया है। उसकी ओर से 5 देशों की 200 सब्जियां व फल मंगवाए गए हैं।
आज ये रहेंगे कार्यक्रम
11.30 हल्दी की रस्म, 2 बजे मेहमानों का लंच, शाम को पांच से छह बजे संगीत कार्यक्रम, रात को डिनर पार्टी देर रात तक चलेगी।
नौ दिसम्बर को होगी शादी। इसके लिए होटल के अंदर लॉन बना हुआ है। वहां शादी का मंडप सजेगा। वहां पर ही कैट व विक्की फेरों की रस्म निभाएंगे। इससे पहले नौ दिसम्बर दोपहर ३ बजे से सेहराबंदी का कार्यक्रम होगा। इसके बाद विक्की सफेदी घोड़ी पर सवार होंगे।
Updated on:
08 Dec 2021 11:26 am
Published on:
08 Dec 2021 11:04 am
बड़ी खबरें
View Allसवाई माधोपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
