11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सवाई माधोपुर

11 सूत्री मांगे पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

- राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) ने की पत्रकार वार्ता

Google source verification

सवाईमाधोपुर. सरकार की ओर से राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) की 11 सूत्री मांगे पूरी नहीं होने से संगठन के पदाधिकारियों में रोष बना है। इस दौरान बजरिया स्थित गौतम आश्रम में आयोजित पत्रकार वार्ता में शिक्षक संघ राष्ट्रीय की उपाध्यक्ष डॉ. अरूणा शर्मा ने कहा कि सरकार से बार-बार आग्रह करने के बाद भी संगठन से कोई संवाद नहीं किया जा रहा है। सरकार की ओर से मांगे पूरी नहीं करने पर अब शिक्षक संघ ने आंदोलन की राह पकड़ ली है। जिलाध्यक्ष बजरंगलाल गुर्जर ने बताया कि अंतिम प्रयास के रूप में संगठन ने गत 23 फरवरी से पांच मार्च तक राज्य के सभी विधायकों को मांगों का ज्ञापन दे चुके है। जिला मंत्री पुरूषोत्तम शर्मा ने कहा कि वेतन विसंगतियों के निराकरण के लिए गठित सांवत व खेमराज कमेटी की रिपोर्टों को तत्काल सार्वजनिक कर लागू करने व वेतन विसंगतियों का निराकरण करने राज्य कर्मचारियों को 8,16,24 व 32 वर्ष पर एसीपी का लाभ देकर पदोन्नति पद का वेतनमान देने, एनपीएस कर्मियों के लिए लागू हुई पुरानी पेंशन योजना की समस्त तकनीकी खामियों को दूर करते हुए एनपीएस फण्ड की जमा राशि शिक्षकों को देने के साथ जीपीएफ 2004 के खाता नम्बर तत्काल जारी करने की मांग की। शिक्षा विभाग की ऑनलाइन निर्भरता को दृष्टिगोचर रखते हुए राज्य के समस्त शिक्षकों एवं संस्था प्रधानों को मासिक इंटरनेट भत्ता व एंड्राइड फोन उपलब्ध कराने की मांग की। वक्ताओं ने बताया कि सरकार की ओर से मांगे पूरी नहीं करने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
ब्राह्मण महापंचायत की सफलता का लिया संकल्प
सवाईमाधोपुर. विप्र सेना की ओर से 19 मार्च को जयपुर स्थित विद्याधर नगर में होने वाली ब्राह्मण महापंचायत को लेकर बजरिया स्थित श्री परशुराम मंदिर में हुई युवाओं की बैठक में महापंचायत को सफल बनाने का संकल्प लिया।