
कुएं पर पानी भरने के लिए लगी भीड़
बहरावण्डा खुर्द. कस्बे के समीपवर्ती गांव गोपालपुरा में इन दिनों पानी का संकट मंडरा रहा है। अब पूरे गांव में एक ही कुआं है, जिस पर पूरे गांववासी निर्भर है। परेशानी यह है कि उस कुएं से भी लोगों को साफ पानी नहीं मिल रहा है। ऐसे में ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीण रामजीलाल गुर्जर, मेमराज गुर्जर, सीताराम, हरपाल, रामप्रसाद, पांचूलाल ने बताया कि 80 घरों की आबादी वाले इस गांव में मात्र एक ही ट्यूबवैल है, लेकिन उसमें भी मोटर नहीं है। गांव में पुराना कुआं है, लेकिन जलस्तर गिरने से उसकी गहराई भी करीब 90 फीट हो गई है। ऐसे में कुएं से पानी निकालना दूभर हो रहा है। ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि जैसे तैसे पानी निकाला भी जाता है तो उसमें से साफ पानी नहीं आ रहा है। ग्रामीणों के सामने अब पेयजल का संकट उभरने लगा है। ट्यूबवैल में मोटर डलवाने एवं पेयजल व्यवस्था सुचारु करने को लेकर लोगों ने कई बार ग्राम पंचायत को भी अवगत करवा दिया, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं निकला है।
सता रही मवेशियों की चिन्ता
गोपालपुरा गांव में सभी परिवार पशुपालन पर निर्भर है। मुख्यत: दुधारु पशु भैंस, गाय, बकरियों के पालन के लिए ग्रामीणों को अब इनकी चिन्ता सता रही है। उनका कहना है कि गांव में इन्सानों के लिए ही पानी की समस्या है। ऐसे में मवेशियों के लिए पानी की व्यवस्था करना पहाड़ खोदने जैसा है।
ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी
गोपालपुरा गांव के लोगों का कहना है कि पेयजल एवं अन्य आवश्यकताओं के लिए आसपास कोई अन्य साधन भी नहीं है। ऐसे में शीघ्र पेजयल समस्या का निराकरण नहीं किया गया तो मजबूरन आंदोलन करना पड़ेगा।
गंदा पानी भरा रहने से परेशानी
पीपलदा . पीपलदा क्षेत्र के गोतोड में आटा चक्की से हनुमान मंदिर की ओर जाने वाले मुख्य रास्ते पर गंदा पानी भरा रहने से लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है। लोगों ने प्रशासन से समस्या निराकरण की मांग की है। लोगों ने बताया कि इस बारे में पचायत को भी अवगत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि रास्ते में नालियां नहीं होने से यह समस्या है।
गंदगी पर कर्मचारियों को लगाई फटकार
सवाईमाधोपुर. नगर परिषद सभापति डॉ.विमला शर्मा ने मंगलवार को लालसोट-दौसा बस स्टैण्ड के पास नाले का निरीक्षण किया। इस दौरान गंदगी मिलने पर सभापति ने कर्मचारियों को फटकार लगाई। वहीं नाले एवं आस-पास जगहों पर सफाई रखने के निर्देश दिए। उन्होंने एक्सईएन एवं जेईएन को नाले का निर्माण कार्य ठीक तरह से कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर पंडित दीनदयाल स्मृति मंच के मंडल अध्यक्ष हरीश कप्तान, राकेश जैन, दिनेश दीक्षित आदि मौजूद थे।
विद्यार्थियों को गरम कपड़े वितरित
चौथ का बरवाड़ा. कस्बे में मगंलवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय में जर्सी वितरण
किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय की बालक बालिकाओं व आंगनबाड़ी के बालकों को अध्यापिका मधुबाला शर्मा की ओर से जर्सी वितरित की। उन्होंने बताया कि विद्यालय तथा आंगनबाडी में पढऩे आए 150 जरूरतमंद बच्चों को जर्सी वितरण की।
Published on:
22 Nov 2017 11:09 pm
बड़ी खबरें
View Allसवाई माधोपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
