बोंली। उपखंड मुख्यालय पर क्रय विक्रय केंद्र पर किसानों का माल खुले आसमान के नीचे पड़ा है। ऐसे में लाखों का माल बर्बाद हो रहा है। पिछले दिनों से लगातार चल रही धूल भरी आंधी व हल्की बूंदाबांदी के बीच माल की सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैIक्रय विक्रय केंद्र नवनिर्मित बस स्टैंड भवन में संचालित है जिसमें केवल एक ही कमरा बना हुआ है।