
सवाईमाधोपुर.राजनगर में पीडि़त परिवार को आर्थिक सहायता राशि सौंपते चिकित्साकर्मी।,सवाईमाधोपुर.राजनगर में पीडि़त परिवार को आर्थिक सहायता राशि सौंपते चिकित्साकर्मी।,सवाईमाधोपुर.राजनगर में पीडि़त परिवार को आर्थिक सहायता राशि सौंपते चिकित्साकर्मी।,सवाईमाधोपुर.राजनगर में पीडि़त परिवार को आर्थिक सहायता राशि सौंपते चिकित्साकर्मी।,सवाईमाधोपुर.राजनगर में पीडि़त परिवार को आर्थिक सहायता राशि सौंपते चिकित्साकर्मी।
सवाईमाधोपुर. सामान्य चिकित्सालय में कार्यरत संविदाकर्मी ज्योतिस्वरूप शर्मा निवासी राजनगर के गत दिनों असमायिक निधन से परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा। आर्थिक दौर से गुजर रहे परिवार को संबल देने के लिए जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने आगे आकर सहयोग किया। चिकित्साकर्मियों ने मिलकर एक लाख 54 हजार रुपए की राशि एकत्रित कर परिवार को दी है।
यूं अभियान चलाकर किया सहयोग
संविदा कर्मी ज्योति स्वरूप शर्मा के असामयिक निधन से परिवार को आर्थिक सम्बल प्रदान करने के उद््देश्य से चलाए गए मिशन के तहत चिकित्साकर्मियों ने मानवीय संवेदना का परिचय दिया। ऐसे में 1 लाख 54 हजार रुपए एकत्रित कर पीएमओ बीएल मीणा के हाथों परिजनों को सुपुर्द किया। मिशन से जुड़े नर्सिंग अधिकारी अरूण कुमार ने बताया कि एकत्र राशि में से 1 लाख 11 हजार की बिटिया के नाम एफडी करवाकर शेष राशि परिजनो को सौंपी।
नहीं मिला संविदा का लाभ
जानकारी के अनुसार ज्योतिस्वरूप शर्मा 2010 से सामान्य चिकित्सालय में संविदा पर अपनी सेवाए दे रहे थे। करीब 13 साल की सेवा देने के बाद 12 दिन पहले अचानक से हृदयगति रूकने से उनका देहांत हो गया। इसके बाद परिवार में आजीविका कमाने वाला कोई नहीं है। उनके 17 साल की पुत्री व 13 साल का पुत्र है। संविदा कर्मी को राज्य सरकार से कोई लाभ नहीं दिया जाता है। पूर्व मे भी चिकित्सालय परिवार ने ऐसी स्थिति में सहयोग राशि एकत्र की थी। इस दौरान डॉ अंजनी मथुरिया, डॉ. हेमेंद्र शर्मा, नर्सिंग ऑफिसर खेमराज गौतम, पवन सिंहल, लक्ष्मीकांत जाट, ओमप्रकाश जाट, राजेश सैनी आदि मौजूद थे।
सवाईमाधोपुर.राजनगर में पीडि़त परिवार को आर्थिक सहायता राशि सौंपते चिकित्साकर्मी।
Published on:
16 May 2023 11:12 am
बड़ी खबरें
View Allसवाई माधोपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
