2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आखिर क्यों गंगापुर शहर में जाम हो रहा आम

पेयजल किल्लत पर कॉलेज रोड पर लगाया जामकाजी कॉलोनी में व्याप्त है समस्या
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सवाई माधोपुर

•

image

Lokesh Kumar Sharma

•

Updated: 27 May 2018, 11:03 AM IST

आखिर क्यों गंगापुर शहर में जाम हो रहा आम

बामनवास के शफीपुरा गांव में टैंकर डलने के बाद कुएं पर पानी भरने जुटी भीड़।

गंगापुरसिटी. शहर में पानी की किल्लत लोगों का गुस्सा बढ़ा रही है। हालात यह है कि पेयजल समस्या को लेकर आए दिन जाम की स्थिति सामने आ रही है। पेयजल समस्या झेल रही काजी कॉलोनी की महिलाओं व युवाओं ने शनिवार को कॉलेज रोड पर जाम लगा दिया। सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश की, लेकिन महिलाएं जाम हटाने को राजी नहीं हुई। बाद में तहसीलदार बनवारीलाल शर्मा मौके पर पहुंचे और महिलाओं की मांग पर टैंकर बढ़ाने का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम हटाया गया।

आधा घंटे तक लगाए गए जाम के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आवागमन भी बाधित रहा। हसीना, सईदन बानो, बशीरन, अफसाना आदि ने बताया कि काफी समय से पानी की समस्या चल रही है। कुएं भी सूख गए हैं। रमजान के महीने में पानी का प्रबंध मुश्किल हो रहा है। विभाग कोई समाधान नहीं कर रहा है। इसके चलते सुबह करीब 10 बजे महिलाओं ने सड़क पर झाडिय़ां डाल कर जाम लगा दिया। सूचना पर कोतवाली थाने से एएसआई रायसिंह व गोपीराम पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और समझाइश की। बड़ी उदेई निवासी मुक्तदिर अहमद ने भी समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिलाएं सहमत नहीं हुई। बाद में तहसीलदार के पहुंचने व टैंकर बढ़ाने के आश्वासन पर करीब 10.30 बजे जाम हटाया गया।


तहसीलदार ने देखा कुआं
जाम हटने के बाद तहसीलदार महिलाओं के साथ कॉलोनी में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कुएं को देखा और बताया कि टैंकरों का पानी कुएं में खाली कराया जाएगा। इससे सभी लोग अपनी आवश्यकता के अनुसार पानी ले सकेंगे। महिलाओं ने टंकी रखवाने की मांग भी की।


आवागमन हुआ बाधित
जाम के चलते कॉलेज रोड पर आवागमन बाधित हो गया। महिलाओं और युवाओं ने जीप व बाइक को भी नहीं निकलने दिया। वाहन निकालने को लेकर एक बार आपस में तकरार भी हो गई। आवागमन बाधित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि बीमार व्यक्तियों के वाहनों को निकलने दिया।


कब कहां जाम
दिनांक जगह
26 मई कॉलेज रोड
25 मई पावर हाउस के पास
18 मई बजरिया
14 मई चूली गेट नं. 2 स्कूल
11 मई अस्पताल मार्ग


एक पखवाड़े में पांच बार जाम
पेयजल किल्लत को लेकर लोगों के गुस्से का आलम है कि एक पखवाड़े में शहर में पांच बार जमा लगाने की स्थिति सामने आ चुकी है। काजी कॉलोनी से पहले पावर हाउस के पास, बजरिया, चूली गेट नम्बर दो स्कूल के पास तथा अस्पताल मार्ग पर जाम लगाए जा चुके हैं। इसके अलावा परेशान महिलाएं समस्या सुनाने के लिए जलदाय विभाग कार्यालय भी पहुंच रही हैं।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़