2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला के सिर पर पत्थर मार कर हत्या, बदमाश बेरहमी से मृतक के हाथ-पैरों से निकाल ले गए आभूषण

घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक, ग्रामीणों में दहशत, पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सवाई माधोपुर

•

image

Deenbandhu vashistha

•

Updated: 20 Dec 2023, 8:03 PM IST

महिला के सिर पर पत्थर मार कर हत्या, बदमाश बेरहमी से मृतक के हाथ-पैरों से निकाल ले गए आभूषण

महिला के सिर पर पत्थर मार कर हत्या, बदमाश बेरहमी से मृतक के हाथ-पैरों से निकाल ले गए आभूषण

सवाईमाधोपुर/छाण. खंडार क्षेत्र के छाण कस्बे में बुधवार शाम को अज्ञात बदमाशों ने एक वृद्ध महिला पर सिर पर पत्थर से वार कर हत्या कर दी। इस दौरान आरोपी महिला के हाथों और पैरों में पहने चांदी के कड़े व नाक, कान व गले में पहने सोने के जेवरात व नकदी पार कर ले गए। पुलिस ने बताया कि मृतका धापू देवी 70 पत्नी मोतीलाल माली निवासी बड़का मोहल्ला छाण है। सूचना पर मौके पर पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक ग्रामीण अनिल डोरिया, खंडार थानाधिकारी दिनेश बैरवा व एफएसएल टीम मौके पर पहुंची है। फिलहाल घटना के कारणों की जांच की जा रही है। हालांकि इस संबंध में अभी तक परिजनों की ओर से प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई है।

-----
घर पर अकेली थी महिला, बेरहमी से निकाले आभूषण

पुलिस के अनुसार मृतका के बेटे ने बताया कि सुबह पूरा परिवार खेत पर चला गया था। शाम करीब 6.30 बजे वापस आए तो उनकी मां अचेत अवस्था में पड़ी हुई थी। सिर पर चोट के निशान थे और खून बह रहा था। परिजनों ने बताया कि महिला की हत्या के बाद आरोपियों ने हाथ-पैरों से आभूषण निकालने के लिए पत्थर या अन्य कोई औजार से उनके हाथ-पैरों को बेरहमी से दबोचा और जबरन आभूषणों को निकाला। घटना के बाद उन्होंने छाण पुलिस चौकी को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव की जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला के हाथों से 500 ग्राम चांदी के हाथों के कड़े, एक किलो के पैरों के कड़े व जंतर सहित सोने की बाली आदि चोरी कर ले गए हैं।
------

घटना को लेकर ग्रामीणों में दहशतज्यूं ही शाम को महिला की हत्या का पता चला तो यह बात गांव में आग की तरह फैल गई। गांव के बीचों-बीच दिनदहाड़े हुई इस घटना से ग्रामीणों में दहशत है। महिला-पुरुष घरों से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कस्बे में पुलिस गश्त नहीं होने से अपराधियों के हौंसले बुलंद है। अपराधियों ने पुलिस गश्त को धता बताकर दिनदहाड़े महिला की हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। इससे लोगों में पुलिस की कार्यप्रणाली के प्रति रोष है। ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

------
आंदोलन की दी चेतावनी

ग्रामीणों ने बताया कि तीन दिन के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो टोंक-चिरगांव नेशनल हाईवे 552 को जाम कर दिया जाएगा। इसके बाद सर्वसमाज की सहमति से आंदोलन को तेज किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़