
नागपुर में हुई प्रतियोगिता में पदक जीतने के बाद यशी।
सवाईमाधोपुर. जिला मुख्यालय स्थित आलनपुर निवासी यशी शर्मा ने एक बार फिर तीरंदाजी में सफलता का परचम लहराकर साबित कर दिया है कि वे प्रतिभावान खिलाड़ी है और उनमें अपार संभावनाएं हैं। बाल दिवस से ठीक एक दिन पहले यशी ने तीरंताजी की नागपुर में चल रही अंडर नौ वर्षीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक पर निशाना लगाकर एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है।
पहले जीता था कांस्य : यशी इससे पहले भी कई प्रतियोगिताओं में पदक पर निशाना साध चुकी है। यशी के प्रशिक्षक महेन्द्र ने बताया कि गत माह आंध्रप्रदेश में हुई प्रतियोगिता में कांस्य पदक पर निशाना लगाया था। यशी बुधवार को नागपुर से सवाईमाधोपुर लौटेगी।
वारंटी गिरफ्तार
मलारना डूंगर. छेड़छाड़ के मामले में न्यायालय से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। जहां से न्यायालय ने आरोपी जामन्त मीणा व केशव मीणा को जमानत पर रिहा कर दिया। थाना प्रभारी बृजेन्द्र सिंह ने बताया कि कॉलेज से पढ़ कर घर लौट रही छात्रा से दो युवकों ने छेड़छाड़ की थी। इस पर पीडि़त पक्ष की ओर से मामला दर्ज कराया था।
Published on:
14 Nov 2018 01:15 pm
बड़ी खबरें
View Allसवाई माधोपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
