16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिल्मी स्टाइल में दिनदहाड़े घर में घुसकर युवती की मारी गोली

बरनाला की गुलाबा ढाणी में दिन-दहाड़े घर में घुसकर युवती के सिर में गोली मार कर हत्या कर दी गई।

3 min read
Google source verification
patrika_news_78.jpg

सवाई माधोपुर/बाटोदा। बरनाला की गुलाबा ढाणी में दिन-दहाड़े घर में घुसकर युवती के सिर में गोली मार कर हत्या कर दी गई। हत्या कर भाग रहे मुख्य आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पेड़ से बांध दिया। जबकि तीन साथी फरार हो गए। आरोपी को मशक्कत के बाद पुलिस ने देर रात करीब नौ बजे छुड़ाया और गंगापुरसिटी के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सशस्त्र बल तैनात किया गया है। वहीं दूसरे दिन शाम पांच बजे बामनवास सीएचसी पर युवती का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस सम्बंध में मृतका 24 वर्षीय पूजा मीना पुत्री प्यारेलाल मीना के चाचा नाथूलाल ने बाटोदा थाने में मामला दर्ज कराया है।


यह भी पढ़ें : एक साल की बेटी के पास सो रही मां का पिता ने काटा गला, फिर खुद ने पिया कीटनाशक

यह हुआ घटनाक्रम
प्राथमिकी में चाचा ने बताया कि उसकी भतीजी पूजा घर पर थी। तब ही दोपहर करीब 3 बजे आरोपी भानु प्रताप पुत्र रामविलास मीणा निवासी सुखचैनपुरा थाना लालसोट, कृष्णा पुत्र मुकेश निवासी सुखचैनपुरा, अंकित पुत्र घनश्याम मीणा निवासी मलारना डूंगर तथा कुलदीप मीणा निवासी बगड़ी उनके घर आए और युवती से छेड़छाड़ की। इस दौरान युवती ने विरोध किया तो भानु प्रताप ने पिस्टल से फायर कर दिया। जिससे पूजा के सिर में गोली लग गई। घटनास्थल पर पूजा की मां उर्मिला देवी तथा वह मौजूद थे। घटना के बाद मौके पर पड़ोसी भी इकट्ठा हो गए। जिसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पेड़ से बांध दिया।

गांव बना पुलिस छावनी
वारदात का जैसे ही पुलिस को पता चला तो बड़ी संख्या में पुलिस बल तथा पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी मौके पहुंचे, जहां युवक को पेड़ से बांध रखा था। इसके बाद पुलिस बल तैनात किया गया। किसी भी मीडियाकर्मी को कोई जानकारी नहीं दी गई। बाद में ग्रामीणों से समझाइश कर आरोपी को पुलिस कस्टडी में गंगापुरसिटी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। घटना को लेकर दूसरे दिन दोपहर दो बजे तक माहौल संवेदनशील माहौल बना रहा। विभिन्न मांगों को लेकर लोगों ने जाम लगा दिया। साथ ही मौके पर पुलिस अधीक्षक तथा जिला कलक्टर को बुलाने के बाद ही पोस्टमार्टम कराने की मांग पर अड़ गए। इस दौरान शुक्रवार को गंगापुरसिटी से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रकाश चन्द तथा अतिरिक्त जिला कलक्टर नवरत्न कोली मौके पहुंचे और समझाइश का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नहीं मानें। करीब तीन बजे पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला तथा बामनवास विधायक इंदिरा मीना मौके पर पहुंची। इसके बाद समझाइश की गई, तब जाकर ग्रामीण शव का पोस्टमार्टम अपने परिचित डाक्टर से ही कराने पर राजी हुए। बरनाला में व्यवस्था नहीं होने के कारण शव को बामनवास सीएचसी पर भेजा गया। वहां पर पोस्टमार्टम किया गया।

यह दिया आश्वासन
पुलिस अधीक्षक अग्रवाला ने बताया कि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने, अन्य आरोपियों को शीघ्र पकड़ने, प्रकरण को केस ऑफीसर स्कीम में लेकर तफ्तीश करने, परिवार को सुरक्षा के लिए पाबंदी करने, किसी भी अधिकारी से अनुसंधान कराने के लिए सहमति देने तथा मनपसंद चिकित्सक से पोस्टमार्टम कराने का आश्वासन दिया। साथ ही विधायक ने भी आरोपियों की गिरफ्तारी कराने का आश्वासन दिया। एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए।


यह भी पढ़ें : नागौर में सड़क हादसा, एक साथ भिड़ी तीन गाड़ियां, एक गाड़ी में सवार थे दो मंत्री

प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा मामला
सूत्रों के अनुसार आरोपी का पहले से ही मृतका के घर पर आना-जाना था व लड़की से एक तरफा प्यार का मामला सामने आ रहा है। इन सब को लेकर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं। आरोपी से पूछताछ के बाद ही खुलासा हो सकेगा।

ग्रामीणों ने यह भी लगाए आरोप
इधर, घटना के बाद मौके पर पहुंचे भाजपा नेता केदार मीणा, रामावतार मीणा, युवती के चाचा नाथूलाल सहित लोगों ने इस घटनाक्रम की निन्दा करते हुए प्रशासन पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि 24 घंटे से मृतका का शव कपड़े में लिपटकर पड़ा रहने से बदबू मारने लग गया, लेकिन प्रशासन द्वारा बर्फ की व्यवस्था तक नहीं की गई। मौके पर एक एम्बुलेंस तक नहीं बुलाई गई। ग्रामवासियों व परिजनों के आक्रोश के चलते किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति में मौके पर संसाधनों की उपलब्धता होना आवश्यक है, लेकिन पुलिस व प्रशासन ने कोई व्यवस्था नहीं की। यहां तक कि शव का पोस्टमार्टम करने के लिए बामनवास ले जाने वास्ते समय पर एम्बुलेंस या वाहन की व्यवस्था भी नहीं हो पाई।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग