2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत में आईओटी पर साइबर हमलों में 22 फीसदी तेजी

साइबर हमलों के पीड़ित की सूची में भारत लगातार दूसरी तिमाही में शीर्ष पर रहा मुंबई, नई दिल्ली और बेंगलुरू शीर्ष पर रहे

less than 1 minute read
Google source verification

image

Priya Singh

Aug 10, 2019

cyber attack

नई दिल्ली। देश में इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) ( Internet of Things ) की तैनाती पर साइबर हमलों ( Cyber Attack ) में 22 फीसदी की तेजी के साथ पिछली तिमाही में भारत आईओटी स्पेस में सबसे ज्यादा हमला झेलनेवाला राष्ट्र बन गया है। बीते दिन जारी एक नई रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है। साइबर हमलों के पीड़ित की सूची में भारत लगातार दूसरी तिमाही में शीर्ष पर रहा है।

महिलाओं को छेड़खानी से बचाने के लिए युवक ने बनाई 'स्मार्ट चूड़ी', फीचर्स हैं बेहतरीन

'स्टेट ऑफ इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) सुरक्षा' शीर्षक रिपोर्ट में बताया गया है कि सबसे अधिक हमले स्मार्ट सिटीज, वित्तीय सेवाओं और परिवहन क्षेत्र पर किए गए हैं। भारत के जिन 15 शहरों से इस रिपोर्ट के लिए आंकड़े जुटाए गए हैं, उनमें मुंबई, नई दिल्ली और बेंगलुरू शीर्ष पर रहे हैं, जहां सर्वाधिक हमले किए गए। बेंगलुरू स्थित मुख्यालय वाली दूरसंचार समाधान प्रदाता सुबेक्स के अध्ययन से यह जानकारी मिली है।

दुनिया पहली बार देखेगी सोने का अनोखा रूप, वैज्ञानिकों ने नाम दिया '2डी गोल्ड'

समीक्षाधीन तिमाही में शोधकर्ताओं ने 33,450 उच्च जोखिम वाले हमले दर्ज किया, जिसमें से 500 बहुत उच्च परिष्कृत हमले थे। सुबेक्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पी. विनोद कुमार ने एक बयान में कहा, "भारत में परियोजनाओं में हैकर की दिलचस्पी उच्च स्तर के खतरे की सूचना है और यह चिंता का विषय है।"

इनपुट-आईएएनएस

नासा ने खोजा एक और सौरमंडल, 'सुपर अर्थ' पर मिले जीवन के आसार

Story Loader