
Alexander City
बगदाद/लंदन। पुरातत्त्वविदों ने पहले भी सफलतापूर्वक कई अहम प्राचीन चीजों की खोज कर चुके हैं। इनमें से कई खोजें अग्रणी साबित हुई हैं। कई बार ऐसा भी हुआ कि कुछ प्राचीन शहर ऐसी जगह दबे हुए मिले जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता था। ऐसा ही एक शहर पुरातत्त्वविदों ने खोज निकाला है। माना जा रहा है कि यह शहर २ हजार साल पहले खो गया था और इसे सिकंदर महान ने बसाया था। यह शहर इराक में मिला है।
लंदन स्थित ब्रिटिश म्यूजियम के शोधकर्ताओं ने कलातगा दर्बंद के अवशेषों को ढूंढने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया। यह शहर उत्तरी इराक में स्थित था और यहां शराब का व्यवसाय किया जाता था। हालांकि, इसके बारे में इतिहास में कोई बात दर्ज नहीं है। इराक एमरजेंसी हेरिटेज मैनेजमेंट टे्रनिंग प्रोगराम में पुरातत्त्वविद जॉन मैकगिन्निस के मुताबिक, यह पहली बार साबित हुआ है कि पहली और दूसरी ईसा पूर्व शताब्दी में ऐसा कोई शहर बसा हुआ था।
जॉन ने बताया कि हमने अभी शहर की खोज की है, लेकिन लगता है कि उस वक्त इराक-इरान रोड पर पडऩे वाला एक हलचल भरा शहर रहा होगा। उन्होंने आगे कहा कि आप यह सोच सकते हैं कि इस सड़क से जाने वाले सैनिकों को लोग शराब मुहैया करवाते होंगे।
यह हैरानी वाली बात है कि अमरीकी सरकार ने 1960 में खुफिया सैटेलाइट से सेना के लिए कुछ तस्वीरें ली थी और इन्हें 1996 में सार्वजनिक किया गया था। इन तस्वीरों के माध्यम से ही पुरातत्त्वविद इस शहर को ढूंढऩे में कामयाब रहे। पुरातत्त्वविदों को खोज के दौरान ग्रेको-रोमन देवताओं की मूर्तियों भी मिली हैं। शोधकर्ताओं के अनुसार, शहर पर यूनानी प्रभाव बहुत था जिससे पता चलता है कि यहां के रहने वाले लोग सिकंदर और उसके वंशजों के अधीन थे। दबे हुए शहर के स्थान की पुष्टि करने के लिए पुरातत्त्वविदों ने उसके ऊपर से ड्रोन उड़ाया।
Published on:
26 Sept 2017 11:20 pm
बड़ी खबरें
View Allविज्ञान और टेक्नोलॉजी
ट्रेंडिंग
