
नई दिल्ली | चीन (China) अपनी तकनीक और खोज के लिए पूरी दुनिया में फेमस है। अमेरिका, रूस और जापान जैसे विकसित देशों को पीछे छोड़ते हुए चीन ने एक ऐसा प्रयोग किया है कि आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे। दुनिया के सामने ऐसा नामुमकिन जैसा कारनामा करने वाला चीन शायद पहला देश बन गया है। दरअसल, चीन ने एक अलग सूर्य बनाने का दावा किया है और इसे 2020 तक पूरा कर लिया किया जाएगा। चीन ने एक कृत्रिम सूरज (Artificial Sun) बनाया है जिसका प्रकाश असली सूर्य की ही तरह तेज होगा।
सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जो सूरज पूरी दुनिया में अपना प्रकाश फैलाता है वैसा ही कृतिम सूर्य चीन ने भी तैयार कर लिया है। चीन के वैज्ञानिकों ने इस कृत्रिम सूर्य का निर्माण परमाणु फ्यूजन की मदद से किया है और इसे कंट्रोल भी इसी से किया जाएगा। चीन के वैज्ञानिकों का दावा है कि ये कृतिम सूर्य 10 सूर्यों के बराबर ऊर्जा देगा। इसके द्वारा जो ऊर्जा निकलेगी वो बिल्कुल शुद्ध होगी। चीन ने इस कृत्रिम सूरज को HL-2M नाम दिया है जो साल 2020 में काम करना शुरु कर देगा। अभी इसका इंस्टॉलेशन का काम बाकी है।
चीन का ये कृत्रिम सूरज नेशनल न्यूक्लियर कॉर्पोरेशन और साउथ वेस्टर्न इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिक्स साथ में मिलकर बना रहा है। बता दें कि चीन द्वारा तैयार किए गए इस कृत्रिम सूर्य का तापमान 200 मिलियन डिग्री पहुंचेगा। जबकि असली सूर्य का तापमान 15 मिलियन डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहता है। हालांकि चीन का इस तरह का प्रयोग प्रकृति के साथ छेड़छाड़ माना जा रहा है जो आगे चलकर विनाशकारी साबित हो सकता है।
Published on:
03 Dec 2019 04:00 pm
बड़ी खबरें
View Allविज्ञान और टेक्नोलॉजी
ट्रेंडिंग
