
2018 चीन के कंप्यूटर उद्योग की मुख्य व्यवसायिक आय 19 खरब 50 अरब युआन रही, जो 2017 से 8.7 प्रतिशत अधिक रही।

माइक्रो कंप्यूटर का उत्पादन 31 करोड़ है, जिनमें से 17 करोड़ लैपटॉप हैं।

इसके अलावा कंप्यूटर सर्वर का उत्पादन भी तेजी से बढ़ रहा है।

बताया जाता है कि 2019 विश्व कंप्यूटर कांग्रेस 9 से 11 सितंबर तक हू नान प्रांत के छांगशा शहर में आयोजित होगी। इनपुट-आईएएनएस