
नई दिल्ली। वाशिंग मशीन आजकल हर घर की एक अहम जरूरत है। वक्त को बचाने के साथ ही ये हमारे हाथों को भी कष्ट होने से बचाते हैं। इसके बावजूद सभी इसे खरीद नहीं पाते हैं क्योंकि एक तो ये जगह घेरती है। जिनके घरों में स्पेस कम है वो इसे खरीद नहीं पाते हैं। दूसरी समस्या बिजली की है। अब इन सारी समस्याओं के बिना भी आप वाशिंग मशीन का यूज कर सकते हैं। एक ऐसे पोर्टेबल वॉशिंग मशीन का निर्माण किया गया है जो 3—5 मिनट के अंदर ही आपके कपड़ों को धो देगी और इसके साथ ही इन्हें सूखाने मे भी मदद करेगी। इस मिनी वॉशिंग मशीन का निर्माण टोरंटो ओंटारियों की स्टार्टअप कम्पनी Yirego द्वारा किया गया है। करीब तीन सालों की मेहनत के बाद इस Drumi वॉशिंग मशीन को बनाया गया है।
बता दें ये 2.25 किलोग्राम वजन तक के कपड़ों को एक बार में धो सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस वॉशिंग मशीन में ऊपर की ओर एक हैंडल लगा हुआ है जिसकी सहायता से इसमें कपड़ों को डालकर इसे लॉक किया जाता है। इसमें बस आपको वॉशिंग पाउडर डालना होगा और पैडल मारने होंगे। पानी के ड्रेन के लिए इसमें अलग से एक पाइप फिट किया गया है।
Drumi वॉशिंग मशीन में लगभग 6—12 लीटर तक पानी भरा जा सकता है। कपड़ों को धोने के लिए केवल 3 से 5 मिनट आपको पैडल मारने होंगे। ये मिनी वॉशिंग मशीन मात्र 30 सेकेंड के अंदर ही कपड़ों को सूखा देगी। कम्पनी Yirego का ऐसा कहना कि कंपनी की ओर से इसकी प्रोडक्शन शुरू कर दी गई है। इसे सबसे पहले अमरीका में लॉन्च किया जाएगा। Drumi वॉशिंग मशीन की कीमत 299 डॉलर यानि कि लगभग 19 हजार रूपए रखी गई है।
Published on:
15 Apr 2018 01:53 pm
बड़ी खबरें
View Allविज्ञान और टेक्नोलॉजी
ट्रेंडिंग
