scriptशोधकर्ताओं ने ढूंढ निकाली दुनिया की अदभुद मछली, सैकड़ों फीट नीचे जाकर करती है शिकार | Researchers find world first warm blooded fish | Patrika News
विज्ञान और टेक्नोलॉजी

शोधकर्ताओं ने ढूंढ निकाली दुनिया की अदभुद मछली, सैकड़ों फीट नीचे जाकर करती है शिकार

इस मछली की खासियत है कि यह अपना शरीर गर्म रख सकती है जैसा पक्षी करते हैं।

Mar 05, 2018 / 02:22 pm

Priya Singh

fish,earth,temperature,world,scientists,discovery,researchers,distinction,
नई दिल्ली। शोधकर्ताओं ने पहली बार पूरी तरह से गर्म खून बनाने वाली मछली की खोज की है। सीस मछली की खासियत है कि यह अपना शरीर गर्म रख सकती है जैसा पक्षि करते हैं। यह पहली ऐसी मछली है जो अपने शरीर में गर्म खून बनाने में सक्षम है। चमकीली दिखने वाली इस मछली का आकार एक बड़े ट्रक के टायर जितना है, धुंधले पानी में रहने वाली ये मछली दुनिया भर के महासागरों में पाई जाती है लेकिन कभी इसे पकड़ा नहीं जा सका वो भी इसलिए क्यूं कि यह मछली सतह से सैकड़ों फीट नीचे निवास करती है।
fish,earth,temperature,world,scientists,discovery,researchers,distinction,
इस मछली का नाम ओपा है इसे लोग चांदी की मछली के नाम से भी बुलाते हैं। यह तैरते हुए पानी में पंखों के माध्यम से अपने शरीर के रक्त को गर्म रखती है। एक अखबार में जीवविज्ञानी निकोलस वेगेनर ने लिखते हुए साझा किया कि, “गर्म-खून का फायदा यह है कि वह एक बेहतर शिकारी के रूप में तेजी से तब्दील हो जाती है, इसकी मदद से वह तेजी से तैरने में सक्षम होती है इतना ही नहीं इस कारण से वह अपने शिकार को तेजी से देख और भांपकर उसका शिकार करने में बेहतर होती है।
fish,earth,temperature,world,scientists,discovery,researchers,distinction,
आपको बता दें इसी कारण यह एक बहुत सक्रिय शिकारियों के रूप में जानी जाती है यह स्क्विड का शिकार करने में बेहद सक्षम। यह फुर्ती के साथ अपने शिकार का पीछा करती है और उसे अपना शिकार बना लेती है। शोधकर्ताओं के अनुसार ओपा एक कार रेडिएटर के समान है, यह एक प्राकृतिक अनुकूलन की तरह काम करती है जो गर्मी को बनाए रखता है वैज्ञानिक इस मछली के अंदर के सिस्टम को किसी इंजीनियरिंग से कम नहीं समझ रहे। शोधकर्ताओं ने अपने निष्कर्ष निकाला कि ओपा के इस अनूठे विकासवादी लाभ ने मस्तिष्क, मांसपेशियों के आंतरिक तापमान और सबसे महत्वपूर्ण रूप से अपने शरीर के तापमान को बढ़ाकर, गहरे पानी शिकार करने योग्य हो जाती है जो अपने आप में अदभुद है।

Hindi News/ Science & Technology / शोधकर्ताओं ने ढूंढ निकाली दुनिया की अदभुद मछली, सैकड़ों फीट नीचे जाकर करती है शिकार

ट्रेंडिंग वीडियो