5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देश में जल्द शुरू हो सकता है सैटेलाइट ब्रॉडबैंड

Satellite broadband: 2022 में हुई एक स्टडी से पता चलता है पृथ्वी की निचली कक्षा में 9 हजार से ज्यादा सेटेलाइट स्थापित किए जा चुके हैं। इनमें पांच हजार से ज्यादा सेटेलाइट स्टारलिंक के हैं। गौरतलब है कि मस्क इस माह के अंत में भारत आएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shivam Shukla

•

Updated: 14 Apr 2024, 11:03 AM IST

Satellite broadband

एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को जल्द भारत में सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सेवाएं देने का लाइसेंस मिल सकता है। सूत्रों के मुताबिक मस्क की भारत आने की घोषणा के बाद दूरसंचार विभाग ने कंपनी को लाइसेंस देने की प्रक्रिया तेज कर दी है। सूत्रों ने बताया कि स्टारलिंक अक्टूबर 2022 में लाइसेंस के लिए आवेदन किया था लेकिन सरकार ने अभी तक लाइसेंस नहीं दिया है। अब अगले 10 दिन में कंपनी को लाइसेंस मिल सकता है। इसे लेकर सरकार और कंपनी के बीच कई दौर की बातचीत हो चुकी है। इसे लेकर सरकार अगले हफ्ते लेटर ऑफ इंटेंट जारी कर सकती है। सरकार कंपनी को ट्रायल के लिए स्पेक्ट्रम भी देगी। कंपनी को 3 महीने के लिए ट्रायल स्पेक्ट्रम मिलेगा। लाइसेंस के बाद कंपनी ग्राहकों से एडवांस बुकिंग ले सकती है।

स्टारलिंक एक सेटेलाइट आधारित इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर कंपनी है। स्टारलिंक, तमाम छोटे सेटेलाइट की मदद से हाई स्पीड इंटरनेट सेवा प्रदान करती है। इसके लिए कंपनी धरती की निचली कक्षा में चक्कर लगाने वाले सेटेलाइट्स का इस्तेमाल करती है। 2022 में हुई एक स्टडी से पता चलता है पृथ्वी की निचली कक्षा में 9 हजार से ज्यादा सेटेलाइट स्थापित किए जा चुके हैं। इनमें पांच हजार से ज्यादा सेटेलाइट स्टारलिंक के हैं। गौरतलब है कि मस्क इस माह के अंत में भारत आएंगे। उनकी 22 अप्रेल को प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात हो सकती है। इस दौरान स्टारलिंक पर भी चर्चा होने की संभावना है।

गेमर्स ने मोदी को दिया नया टैग-नमो ओपी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गेमिंग इंडस्ट्री के 7 गेमर्स से मुलाकात की और गेमिंग से जुड़े कई मुद्दों पर बात की। इन सभी गेमर्स के सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स हैं। मोदी ने इन गेमर्स के साथ गेम्स भी खेले। इस दौरान गेमर्स ने मोदी से कहा कि आपको देखकर दिल अब तक धक-धक हो रहा है, तो मोदी ने मजाकिया लहजे में कहा- होने दीजिए। मोदी ने कहा, 'मैं बाल कलर करके सफेद करता हूं, ताकि आप लोगों को लगे कि मैं मैच्योर हूं।Ó मोदी के खुशमिजाज अंदाज और चीजों की जानकारी से प्रभावित होकर गेमर्स ने उन्हें 'नमो ओपीÓ के नाम दिया। ओपी का मतलब है, 'ओवरपावर्डÓ यानी एक ऐसा शख्स है, जो बहुत ताकतवर है।