1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुनिया पहली बार देखेगी सोने का अनोखा रूप, वैज्ञानिकों ने नाम दिया ‘2डी गोल्ड’

यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स के रिसर्चर्स ने तैयार किया दुनिया का सबसे पतला सोना तकनीक के विकास में सोने का 2डी फॉर्म और भी उपयोगी साबित होगा

less than 1 minute read
Google source verification
Science News, 2d gold, 2 d gold, 2d gold, ब्रिटेन, gold, Scientists create world’s thinnest gold

नई दिल्ली। हाल ही में रिसर्चर्स को ऐसी सफलता हाथ लगी है जिसके बारे में सोचा नहीं जा सकता। ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स के कुछ शोधकर्ताओं ने एक सामान्य सोने से इतना पतला सोना ( gold ) तैयार किया है जो एक इंसानी नाखून से करीब 10 लाख गुना पतला है। इस खास सोने को दो परमाणु से मिलकर बनाया गया है जिसकी मोटाई 0.47 नैनोमीटर है। सवाल यह उठता है कि आखिर वैज्ञानिकों को सोने को ऐसा रूप देने की क्या ज़रुरत पड़ गई। बता दें कि इस खास सोने को कैंसर के इलाज के लिए बनाया गया है। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्रीज में भी इसका इस्तेमाल किया जा सकेगा।

अगर मशीनों का मुकाबला करना है तो हमें खुद को मशीनों के साथ जोड़ना होगा

गौरतलब है कि अभी सोने का इस्तेमाल एयरोस्पेस, इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों में हो रहा है। इसकी वजह यह है कि सोने को कम कठोर धातुओं में गिना जाता है। अब जब इसके 2डी का रूप बन गया है तो यह कई क्षेत्र में काम आ सकता है। जैसे इलेक्ट्रॉनिक इंक, पारदर्शी संचालन डिस्प्ले और मोड़ने वाली स्क्रीन आदि। इसके बनने के बाद कई फायदे होने वाले हैं जिसमें से यह भी है कि इसकी थोड़ी सी मात्रा से मशीनों की कीमतें बढेंगी जिसका सीधा फायदा निर्माताओं को होने की संभावना है।

अब जानवरों से विकसित होंगे मानवीय अंग, जापान में विवादित रिसर्च को मंजूरी

Story Loader