
अमरीका की सबसे बड़ी रक्षा कंपनी की जिम्मेदारी संभालेंगी
कैथी वार्डन जल्द ही दुनिया में सबसे बड़ी रक्षा कंपनी को चलाएंगी। इन्हें हाल ही नॉर्थरोप ग्रूमैन की नया सीईओ घोषित किया गया है। नॉर्थरोप ग्रूमैन अमरीकन एयरोस्पेस और डिफेंस टेक्नोलॉजी कंपनी जो पेंटागन के लिए नए बॉम्बर बना रही है। कैथी कंपनी में प्रेसीडेंट हैं, फिलहाल अभी चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर के पद पर काम कर रही हैं। वे पनी के 5 बिजनेस डिवीजन का काम संभाल रही हैं। वे ऑर्बिटल एटीके के 7.8 बिलियन डॉलर के अधिग्रहण के एकीकरण का मैनेजमेंट भी देख रही हैं। एक जनवरी 2019 से नॉर्थरोप की सीईओ बनने के बाद वार्डन दुनिया की प्रमुख रक्षा कंपनी का जिम्मा संभालेंगी। उनका कहना है कि कर्मचारियों, ग्राहकों और शेयरधारकों को साथ लेकर काम करना पसंद करूंगी। कंपनी के वार्डन वेस बुश ने कहा कि कैथी ने असाधारण लीडरशिप का परिचय दिया है और अब वे भविष्य में कंपनी को नए आयाम पर पहुंचाएंगी।
रक्षा सलाहकार लॉरेन थॉम्पसन का मानना है कि रक्षा और एयरोस्पेस उद्योग में बदलाव हो रहा है। बीस साल पहले जब मैं एयरोस्पेस उद्योग एसोसिएशन में जाता था तो मुझे हर तरफ मध्यम आयुवर्ग के सफेद पुरुष ही नजर आते थे। अमरीका में सबसे बड़ी रक्षा और एयरोस्पेस कंपनियों की महिला मुखिया को देखना वाकई सांस्कृतिक परिवर्तन की ओर इशारा करता है।
महिला सीईओ की संख्या फिर भी बहुत कम
महिलाओं ने भले ही रक्षा कंपनियों में लीडरशिप रोल प्राप्त किए हैं। स्टैंडर्ड एंड पूअर्स के 500 स्टॉक इंडेक्स में शामिल कंपनियों के पांच फीसदी कंपनियों में ही महिलाएं सीईओ के पद पर हैं। ऐसे दौर में जब अमरीका में मी टू कैंपेन ने जोर पकड़ा है। तब भी महिलाओं को कार्यस्थल पर यौन उत्पीडऩ और वेतन असमानताओं से मुक्ति के लिए लड़ाई लडऩी पड़ती है। एविएशन वीक द्वारा किए गए एक अध्ययन से पता चलता है कि एयरोस्पेस और रक्षा उद्योग में महिलाओं की संख्या पिछले साल 24 फीसदी, जबकि वर्ष 2016 में यह 22 फीसदी थी।
बढ़ रही है हिस्सेदारी
बोइंग में 21 बिलियन डॉलर के व्यापार की अगुवाई करने वाली लिएन कारेट ने 1988 में कंपनी जॉइन की थी। वेबताती हैं कि तब इस क्षेत्र में ज्यादा महिलाएं नहीं थीं, लेकिन अब पहले से काफी ज्यादा महिलाएं रक्षा क्षेत्र में आ रही हैं। वे कहती हैं कि मैं खुद को एक अच्छी महिला लीडर कहलाना पसंद करती हूं। मेरा लक्ष्य महिलाओं के साथ पुरुषों के लिए रोल मॉडल बनना है।
Published on:
15 Sep 2018, 1:08 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.