
Meteor shower
साल 2021 में आपको अंतरिक्ष में कई ऐसे हैरतअंगेज नजारे देखने को मिलेंगे जो आपका दिल खुश कर देंगे। साल 2021 में आपको कई बार टूटते तारों की बारिश यानि Meteor Shower देखने को मिल सकते हैं। इस दौरान आसमान का नजारा देखने लायक होगा। हम आपको बताने जा रहे हैं कि ये अद्भुत आसमानी नजारे कब और कहां दिखाई देंगे। इस लेख में हम आपको वर्ष 2021 में होने वाले Meteor Shower के बारे में जानकारी देंगे।
Lyrids
आमतौर पर, Lyrids को केवल एक मीडियम पॉपर उल्का बौछार माना जाता है। 2021 में यह 21 और 22 अप्रेल को तब अपने चरम पर होगा, जब चंद्रमा 68 प्रतिशत पूर्ण होगा। हालांकि इसे चंद्रमा की रोशनी में देखना थोड़ा कठिन हो जाएगा। Lyrid उल्का बौछार 16 अप्रेल से 30 अप्रेल, 2021 तक सक्रिय रहेगी। यह उत्तरी गोलार्ध से सबसे अच्छा दिखाई देगा। हालांकि इसे दक्षिणी गोलार्ध से भी देख सकते हैं, लेकिन वहां उल्का की दर कम रहने की उम्मीद है।
Eta Aquariids
यह उल्कापात दक्षिणी उष्णकटिबंधीय से सबसे अच्छी तरह से देखा जा सकता है। Eta Aquariids 19 अप्रेल से 28 मई, 2021 के बीच सक्रिय रहेगा। यह 4 और 5 मई को अपने चरम पर होगा। हालांकि उस वक्त चंद्रमा 38 प्रतिशत पूर्ण होगा, जिससे इन उल्काओं को देखना थोड़ा कठिन हो जाएगा।
Southern Delta Aquariids
Southern Delta Aquariids दक्षिणी उष्णकटिबंधीय क्षेत्र से सबसे अच्छी देखी जा सकती है। Southern Delta Aquariids 12 जुलाई से 23 अगस्त, 2021 के बीच सक्रिय रहेगी। यह 28 जुलाई की रात को अपने चरम पर होगा, जब चंद्रमा 74 प्रतिशत पूर्ण होगा।
Perseids
Perseids को सबसे मजबूत शावर नहीं माना जाता, लेकिन पॉपुलर है। क्योंकि वे गर्मी की रातों में आते हैं। Perseids 17 जुलाई से 26 अगस्त 2021 के बीच सक्रिय रहेगा। 11 अगस्त, 2021 की रात को यह अपने चरम पर होगा। उस वक्त चंद्रमा केवल 13 प्रतिशत पूर्ण होगा और जैसे ही उल्का दिखाई देने लगेगा। आपको आसामान में एक उद्भुत नजारा देखने को मिलेगा।
Orionids
Orionid प्रति घंटे 75 उल्काओं का उत्पादन कर सकते हैं, लेकिन यह 2009 के बाद से नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि 2021 में यह अक्टूबर—नवंबर में हो सकता है। लेकिन दुर्भाग्य से, उस रात चंद्रमा लगभग पूर्ण होगा।
Geminids
Geminids वर्ष का सबसे मजबूत उल्का बौछार है। हालांकि यह 2021 में 13 दिसंबर को सर्वाधिक होगा, जब चंद्रमा लगभग पूर्ण हो जाएगा, जिससे आकाश की स्थिति को देखना मुश्किल होगा। प्रत्येक वर्ष Geminids के दौरान प्रति घंटे लगभग 50 उल्काओं की उम्मीद की जाती है।
Published on:
05 Feb 2021 07:56 pm
बड़ी खबरें
View Allविज्ञान और टेक्नोलॉजी
ट्रेंडिंग
