
सीहोर. पंडित प्रदीप मिश्रा की महादेव की होली का रंग धीरे धीरे खूब चढ़ने लगा है। जहां शहर में धुलेडी पर आस्था और उत्साह का संगम देखा गया वहीं अब जिले के अन्य शहरों में ऐसा रंगोत्सव मनाने की तैयारी है। सीहोर के बाद अब आष्टा में महादेव की होली मनाई जाएगी। इस मौके पर आष्टा में कई हजार किलो गुलाल उड़ाया जाएगा।
महादेव की होली में शहर में अनूठा उत्साह दिखा। इस होली समारोह में जितने युवा, बुजुर्ग थे, उतनी ही संख्या में महिलाएं भी दिखाई दीं। महादेव की होली की शुरुआत पंडित प्रदीप मिश्रा और विधायक सुदेश राय ने शिवालय में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की। जैसे-जैसे महादेव की होली का चल समारोह शहर की गलियों से गुजरा, भीड़ बढ़ती गई। उज्जैन के महाकाल की तर्ज पर डमरु पार्टी, कुबेरेश्वर धाम के डोल बाजे और भगोरिया नृत्य करने वाले भीलों की टीम जुलूस के साथ चल रहीं थी। केसरिया रंग और गुलाल की महक से पूरा शहर रंगोत्सव में डूब गया।
पंडित मिश्रा ने बताया कि सनातन धर्म में होली के पावन त्योहार का विशेष महत्व माना गया है। धार्मिक ग्रंथों में भी होली के पावन पर्व का उल्लेख किया गया है। इसी को देखते हुए सीहोर और आष्टा में महादेव की होली खेली जा रही है। सीहोर के कार्यक्रम के बाद अब आष्टा में महादेव होली मनाई जाएगी जिसके लिए यहां जबर्दस्त उत्साह देखा जा रहा है। इस मौके पर यहां चल समारोह निकाला जाएगा। हिंदू उत्सव समिति के तत्वावधान में तहसील कार्यालय से शुरु होगा और सुभाष चौक पर इसका समापन होगा। यहां करीब 50 हजार किलो गुलाल उड़ाया जाएगा जिसके लिए मशीनें लगाई गई हैं।
Published on:
10 Mar 2023 02:49 pm

बड़ी खबरें
View Allसीहोर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
