5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आरटीई में एक छात्र 10 स्कूलों में कर सकेगा आवेदन

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आठ जून से होगी शुरू
2 min read
Google source verification

सीहोर

image

Sunil Sharma

Jun 07, 2018

right to education, educational news, education, children, education department, sehore news, sehore patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp,

आरटीई में एक छात्र 10 स्कूलों में कर सकेगा आवेदन

सीहोर। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) में नि:शुल्क प्रवेश के लिए एक विद्यार्थी दस स्कूलों में आवेदन कर सकेगा। इसमें विद्यार्थी के प्रवेश का चयन लाटरी के माध्यम से होगा। वर्ष 2018-19 में प्राइवेट स्कूलों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया आठ जून से शुरू हो रही है, जो आगामी २३ जून तक जमा कराए जा सकेंगे। इस बार आवेदन में त्रुटि होने पर उसमें आवेदन की अंतिम तिथि से पहले सुधार भी कराया जा सकेगा। आरटीई के तहत आरक्षित वर्ग के बच्चे जिले के ७३१ प्राइवेट स्कूल में प्रवेश ले सकते हैं।

प्रदेश में शिक्षा का अधिकार कानून में प्राइवेट स्कूल की प्रथम कक्षा में नि:शुल्क प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 8 जून से शुरू की जा रही है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 23 जून है। आवेदन-पत्र 8 जून से जनशिक्षा केन्द्र, बीआरसी, बीइओ कार्यालय, जिला शिक्षा अधिकारी और जिला शिक्षा केन्द्र कार्यालय से नि:शुल्क प्राप्त किए जा सकते हैं। शिक्षा विभाग के एपीसी विष्णु शर्मा ने बताया कि नि:शुल्क प्रवेश के लिए आवेदकों का चयन ऑनलाइन लॉटरी द्वारा 30 जून को किया जाएगा। ऑनलाइन प्रक्रिया में आवेदक स्वयं पोर्टल पर जाकर निर्धारित फार्म में पंजीयन करवा सकते हैं।

फार्म के साथ पात्रता संबंधी कोई भी एक दस्तावेज अपलोड किया जाएगा। आवेदक द्वारा पोर्टल से जनरेट प्रति को अपने पास सुरक्षित रखा जाएगा। आवेदन में कोई समस्या अथवा कठिनाई होने की स्थिति में संबंधित विकासखंड के बीआरसी कार्यालय में हेल्प डेस्क से मदद ली जा सकती है। आवेदकों को स्कूल आवंटन की जानकारी बीआरसीसी कार्यालय के सूचना-बोर्ड पर उपलब्ध रहेगी। प्राइवेट स्कूल में प्रवेश के लिए एक छात्र दस स्कूलों के लिए आवेदन कर सकता है।

जिले के ७३१ स्कूलों में किए जा सकते हैं आवेदन
आरटीई के तहत जिले के ७३१ स्कूलों में आवेदन किए जा सकते हैं। इन स्कूलों में करीब साढ़े चार हजार सीट रिक्त हैं। शिक्षा विभाग के अनुसार जिले के आष्टा में २६५, बुदनी ४७, इछावर ७९, नसरुल्लागंज ८० और सीहोर ब्लाक के २६० स्कूलों में छात्र या उनके परिजन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन में त्रुटि होने पर कराया जा सकेगा सुधार
इस बार ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि होने पर भूल सुधार भी कराया जा सकता है। भूल सुधार आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि के पहले कराया होगा। शिक्षा विभाग के अनुसार रेंडम प्रक्रिया से आवंटन के पश्चात बच्चों को प्रवेश के लिए दस्तावेजों के साथ 3 जुलाई से 10 जुलाई तक विकासखंड के बीआरसी कार्यालय में जाना होगा।

-अभी तक प्राइवेट स्कूलों में प्रवेश के लिए सीट आवंटन की पहले चरण की प्रक्रिया चल रही थी। दूसरे चरण में आठ जून से आरटीई में प्रवेश के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू हो रही है।
अनिल श्रीवास्तव, डीपीसी सीहोर