
MP By Election :मध्य प्रदेश के बुधनी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सलकनपुर में आज केंद्रीय कृषि मंत्री और विदिशा से सांसद शिवराज सिंह चौहान प्रचार करने पहुंचे थे। यहां जब मंत्री शिवराज सड़क में खड़े होकर लोगों से बात कर उनका हालचाल जान रहे थे कि तभी उनके पास एक अम्मा आ गई। अम्मा ने उन्हें आशीर्वाद दिया और उनके हाथ में कुछ खाने का सामान दिया। कृषि मंत्री ने इसका वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट भी किया है।
अम्मा ने जब मंत्री शिवराज को लोगों से बात करते देखा तो वह दौड़कर उनके पास पहुंच गई। उन्होंने शिवराज के सिर पर हाथ रखकर पहले उन्हें आशीर्वाद दिया फिर उनके हाथ में सेब देकर कहा कि 'रास्ते में भूख लगे तो खा लेना बेटा।' अम्मा ने शिवराज के सुरक्षाकर्मी को भी एक सेब दिया जिसे सुरक्षाकर्मी ने स्वीकार किया।
कृषि मंत्री शिवराज ने अम्मा का वीडियो अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट भी किया है। उन्होंने वीडियो पोस्ट कर लिखा कि 'माँ के हृदय में हमेशा होता है कि बेटा कहीं भूखा न हो, घर से बाहर निकलते-निकलते भी कुछ हाथ में रख देती है कि बेटा खा लेना।' उन्होंने आगे लिखा कि 'आज सलकनपुर में अम्मा ने चलते-चलते सेब हाथ में थमा दिया कि बेटा भूख लग जाएगी रास्ते में खा लेना।माई के इस प्रेम को कोटि-कोटि प्रणाम करता हूं।' बता दें कि, शिवराज पिछले 2 दिन से मध्य प्रदेश में है जहां उन्होंने कल विजयपुर में भाजपा प्रत्याशी के लिए प्रचार किया था और आज बुधनी में चुनाव प्रचार किया।
Updated on:
07 Nov 2024 07:18 pm
Published on:
07 Nov 2024 05:59 pm

बड़ी खबरें
View Allसीहोर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
