8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भैंस चोर गिरोह पकड़ाया, पिकअप भी जब्त

रमपुरा गांव के जंगल में पुलिस ने की घेराबंदी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Bharat pandey

•

Updated: 23 Jul 2016, 11:45 PM IST

शाहगंज। पुलिस ने शनिवार को भैंस चोर गिरोह को दबोचा है। पुलिस ने चोरों के कब्जे से पिकअप वाहन सहित कुछ भैंस भी बरामद की हैं। पुलिस ने यह कार्रवाई सुबह के समय की है।

जानकारी के अनुसार मुखबिर ने सूचना दी कि रमपुरा गांव के जंगल से कुछ बदमाश भैंस चुराकर पिकअप वाहन से ले जा रहे हैं। पुलिस ने घेरा बंदी कर दहोटा घाट के समीप पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 04 जीए 2939 को रोक लिया और उसमें से चोरी की भैंसों को बरामद कर आरोपी गिरफ्तार कर लिए। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश पुरानी बस्ती शाहगंज निवासी सुरेश (45) उर्फ कल्लु पिता हल्के प्रसाद यादव, बाहिद (36) खां पिता इदाद खां निवासी भारकच्छ, जाहिद खां (19) पिता हमीद खां निवासी भोपाल, अब्दुल (19) करीम पिता मुन्ने खां निवासी भोपाल, राहत अलि (28) पिता शहीद खां निवासी भारकच्छ और रईस खां (24) पता रहमान खां निवासी भोपाल से पूछताछ की तो पता चला कि दो साथी फरार हैं।