30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पांच सीएम राइज स्कूलों के पहले बनेंगे भवन,चार को करना होगा इंतजार

अभी इधर-उधर लग रहे हैं सीएम राइज स्कूल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीहोर

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 23 Jan 2023, 9:59 AM IST

 स्कूल

स्कूल

सीहोर. जिले को 9 सीएम राइज स्कूलों की सौगात मिली है। यह स्कूल भवन नहीं होने से इधर-उधर दूसरी स्कूलों के भवन में संचालित हो रहे हैं। जिनमें सुविधा का अभाव और समस्या होने से शिक्षकों के साथ पढ़ाई करने आने वाले छात्र-छात्राओं को परेशानी होती है। शासन से राशि स्वीकृत होने के बाद पांच सीएम राइज स्कूलों के खुद के भवन बनाने का काम चालू हो गया है, लेकिन चार स्कूलों को भवन के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा।

सीहोर,आष्टा,नसरुल्लागंज,बुदनी,इछावर,जावर,शाहगंज,रेहटी,बिलकिसगंज में सीएम राइज स्कूल खुले हैं। जिनमें करीब 10 हजार के आसपास विद्यार्थी प्रवेश लेकर पढ़ाई कर रहे हैं। यह स्कूल अभी दूसरी स्कूलों के भवन में संचालित हो रहे हैं। शासन स्तर से राशि स्वीकृत होने के बाद खुद के भवन बनाने भूमिपूजन हो गया है, लेकिन शुरूआत में पांच स्कूलों के भवन ही बनेंगे। शिक्षा विभाग की माने तो सीहोर मनुबेन,आष्टा,शाहगंज,रेहटी, बिलकिसगंज सीएम राइज स्कूल भवन को पहले बनाया जाएगा। इनमें से कई का काम चालू हो गया है। इसकी निरंतर मॉनीटरिंग हुई तो कार्य तेज गति से चलेगा, वही अनदेखी की तो देरी हो सकती है। चार स्कूल का काम बाद में होगा।

अभी कहां कैसे चल रहे स्कूल जाने-
केस01: दो कैंपस में चल रहा है स्कूल
आष्टा सीएम राइज स्कूल दो कैंपस में चल रहा है। पहले कैंपस शासकीय उत्कृष्ट उमावि में कक्षा 9 से 12 व दूसरे कैंपस शासकीय बुधवारा स्कूल में कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। जिस स्कूल में यह दोनों कैंपस चल रहे हैं, उसमें से कैंपस एक शासकीय उत्कृष्ट स्कूल की बिल्डिंग 71 साल पुरानी, जबकि दूसरे कैंपस का भवन 30 वर्ष पुराना है। हालांकि सीएम राइज स्कूल भवन बनाने के लिए काम चालू हो गया है। इसके लिए बड़ी मशीन बुलाई गई है।
केस02: जर्जर हो गई है बिल्डिंग
पिछले कई दिन से बिलकिसगंज में सीएम राइज स्कूल दो जगह लग रहा है। कक्षा 6 से 12 वीं तक का शासकीय हायर सेकंडरी की कंडम बिल्डिंग व कक्षा एक से पांच तक की प्राइमरी स्कूल में कक्षा लग रही है। हायर सेकंडरी स्कूल भवन से प्राइमरी स्कूल की दूरी एक किमी है। ऐसे में क्या स्थिति बनती होगी इसका आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है। शिक्षक, बच्चे जल्द ही नई बिल्डिंग बनने की राह देख रहे हैं, जिससे कि समस्या से राहत मिल सकें ।