
विधानसभा चुनाव से पहले आष्टा और इछावर विधानसभा को सीएम ने दी सौगात, नर्मदा-पार्वती लिंक परियोजना में जुड़ेंगे छूटे गांव
सीहोर. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को इछावर और आष्टा विधानसभा क्षेत्र के लिए कई बड़ी सौगात दीं। पहला मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि नर्मदा-पार्वती और काली सिंध लिंक सिंचाई परियोजना से जो गांव छूटे हैं, उन्हें जोड़ा जाएगा। दूसरा, आष्टा ब्लॉक में तीन सीएम राइज स्कूल और खोले जाएंगे। यह स्कूल सेवदा, खामखेड़ा बैजनाथ में बनेंगे। इसके अलावा आष्टा में वायपास चौपाटी पर ओवरब्रिज निर्माण को भी मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दे दी है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि प्रदेश के ऐसे सभी टोल नाके, जिनकी आमदनी 2 करोड़ है, उनका संचालन बहनों को सौंपा जाएगा। उन्होंने लाड़ली बहना योजना को जिंदगी बदलने की योजना बताया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने आष्टा में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा लगाने और नगर विकास के लिए नगर पालिका आष्टा को 5 करोड़ और जिले की दूसरी सभी नगर परिषद को एक-एक करोड़ रुपए देने की घोषणा की। आगे मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वागत में भेंट किए गए चांदी के दो मुकुट आयोजक खुद रखें और इनकी बिछोड़ी बनाकर कन्या विवाह योजना में बेटियों को प्रदान करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नहीं सेवक हूं, किसान परिवार में पैदा हुए है। उन्होंने कहा कि मेरी जितनी जिंदगी है जनता की जिंदगी बदलने में लगाऊंगा। आष्टा कन्नौद रोड स्थित मुखर्जी मैदान में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना सम्मेलन को संबोधित करने से पहले कॉलेज में हुए दिव्यांग उपकरण शिविर में शामिल हुए। यहां से चार पहिया वाहन में सवार होकर सीधे कन्नौद रोड होकर बस स्टैंड स्थित कम्युनिटी हॉल पहुंचे, यहां रोड शो किया। खत्री मार्केट, बुधवारा, गल चौराहा, कॉलोनी चौराहा होते हुए सीएम कार्यक्रम स्थल मुखर्जी ग्राउंडपर पहुंचे। रास्ते में करीब 60 स्थान पर सीएम का स्वागत किया गया। रोड शो के दौरान एक एक स्थान पर करणी सेना ने मुख्यमंत्री को को काले झंडे दिखाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने रोक दिया। सीएम यहां बिना रूके ही आगे बढ़ गए। कार्यक्रम में सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी, इछावर विधायक करण सिंह वर्मा, सीहोर विधायक सुदेश राय, भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मालवीय, जनपद अध्यक्ष दीक्षा गुणवान, नगर परिषद अध्यक्ष हेमकुंवर मेवाड़ा, जसपाल अरोरा आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम के चलते आष्टा-कन्नौद रोड पर सुबह से ही भीड़ थी। पुलिस, प्रशासन ने पांच स्थानों पर अस्थाई पार्किंग बनाकर वाहन खड़े कराए, लेकिन भीड़ के चलते जाम के हालात बन गए। कार्यक्रम के खत्म होने के बाद करीब डेढ़ किमी लंबा जाम लग गया। एक तरफ पाटीदार धर्मशाला से आगे तो दूसरी तरफ कॉलोनी चौराहे तक पैदल निकलना मुश्किल हो रहा था। कुछ लोग दो पहिया वाहन लेकर पहुंचे तो वह तक इस जाम में फंस गएथे। पुलिस ने बड़ी मशक्कत कर वाहनों को निकालकर जाम बहाल कराया। करीब एक घंटे से ज्यादा तक ऐसी ही स्थिति रही।
Published on:
18 Jul 2023 10:28 am
बड़ी खबरें
View Allसीहोर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
