17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PM Narendra Modi का सपना पूरा करने CM ने अपने गृह जिले को दी बड़ी सौगात, क्या बोले विधायक देखें वीडियो….

मुख्यमंत्री ने भोपाल से सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर की साढ़े सात करोड़ रुपए की राशि

2 min read
Google source verification
PM Narendra Modi  का सपना पूरा करने CM  ने अपने गृह जिले को दी बड़ी सौगात, क्या बोले विधायक देखें वीडियो....

PM Narendra Modi का सपना पूरा करने CM ने अपने गृह जिले को दी बड़ी सौगात, क्या बोले विधायक देखें वीडियो....

सीहोर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साल 2022 तक सबको पक्का मकान देने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री मोदी के इस सपने को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को अपने गृहजिले सीहोर को बड़ी सौगात दी। सीएम ने प्रदेश के साथ सीहोर जिले के 837 हितग्राहियों के खाते में साढ़े सात करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आवास योजना के तहत प्रदेश के कुल 26 हजर 500 हितग्राही के खाते में 250 करोड़ रुप की राशि ट्रांसफर की है। सीहोर जिले के 837 पात्र हितग्राहियों को 7 करोड़ 51 लाख रुपए की राशि मिली है। सीहोर नगर पालिका के 252 हितग्राहियों को दो करोड़ 52 लाख रुपए की राशि मिली है। भोपाल में आयोजित मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम का प्रदेशभर में सीधा प्रसारण किया गया। शहर के सीवन नदी चौराहे पर स्थानीय कार्यक्रम हुआ।

सीवन नदी चौराहे पर हॉकर्स कार्नर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुदेश राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश में गरीबो के पक्के मकान का सपना साकार हो रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना ने न केवल गरीब आदमी को पक्के मकान का मालिक बनाया है, बल्कि उसके परिवार को अनेक कठिनाईयों से राहत दी है। विधायक राय ने कहा कि सरकार ने गरीबों को नि:शुल्क राशन, उज्जवला गैस कनेक्शन, मकान, आयुष्मान कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ देकर उनकी तकलीफों को दूर कर जीवन में खुशी लाने का काम किया है।कार्यक्रम में कलेक्टर चन्द्रमोहन ठाकुर, एसडीएम बृजेश सक्सेना, नगर पालिका सीएमओ संदीप श्रीवास्तव, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सीताराम यादव, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष प्रिंस राठौर आदि उपस्थित थे।

किस निकाय को कितनी मिली राशि
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत जिले के कुल 837 पात्र हितग्राहियों को 7 करोड 51 लाख रुपए की राशि कस वितरण किया गया। नगर पालिका सीहोर में 252 हितग्राहियों को 2 करोड़ 52 लाख रुपए, नगर पालिका आष्टा में 44 हितग्राहियों को 44 लाख रुपए, नगर परिषद जावर में 18 हितग्राहियों को 18 लाख रुपए, नगर परिषद कोठरी में 17 हितग्राहियों को 17 लाख रुपए, नगर परिषद इछावर में 274 हितग्राहियों को 2 करोड़ 4 लाख रुपए, नगर परिषद नसरुल्लागंज में 160 हितग्राहियों को 1 करोड़ 60 लाख रुपए, नगर परिषद रेहटी में 33 हितग्राहियों को 33 लाख रुपए, नगर परिषद बुदनी में 39 हितग्राहियों को 23 लाख रुपए की राशि प्रदान की गई है।

तीन पूर्व कांग्रेस पार्षद भाजपा में
सीवन नदी चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के तीन पार्षद विधायक सुदेश राय की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने बताया कि भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित होकर वार्ड क्रमांक 30 के पूर्व पार्षद इरशाद पहलवान, वार्ड क्रमांक 31 के पूर्व पार्षद शफीक बाबा और वार्ड क्रमांक 33 के पूर्व पार्षद आरीफ पहलवान ने भाजपा का दामन थामा है। कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए पूर्व पार्षदों ने कहा कि विकास और जन कल्याण की नीतियों से प्रभावित होकर वह भाजपा में शामिल हुए है।