30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएमओ साहब! रेन बसेरे को जल्द दुरस्त कर दो, नहीं तो जनता नगर पालिका को सुधार देगी

शिकायत हुई तो सीएमओ ने कर्मचारियों को लगाई फटकार,व्यवस्था बनाने निर्देश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीहोर

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 18 Jan 2023, 10:06 AM IST

रेन बसेरे

रेन बसेरे

सीहोर. संकट की घड़ी में आमजन आसानी से रात काट सकें इसके लिए जिले के आष्टा बस स्टैंड पर बना रेन बसेरा पिछले कई समय से देखरेख के अभाव में कहने मात्र का रह गया है। रेन बसेरे में बदहाल पड़ी व्यवस्था की मंगलवार को जनप्रतिनिधियों ने नगर पालिका सीएमओ एनके पारसनिया को शिकायत हुई की तो हलचल मच गई। सीएमओ ने तत्काल मौके से अधिकारी,कर्मचारियों को रेन बसेरे की समस्या दूर करने निर्देशित किया। वही अल्टीमेटम दिया कि लापरवाही दिखा तो किसी को छोड़ा नहीं जाएगा।

आष्टा बस स्टैंड पर कई साल पहले रेन बसेरे का निर्माण किया था। इसका यही उद्देश्य था कि रात मेंं व्यवस्था नहीं होने पर अंजान व्यक्ति आसानी से रुक सकें। नपा के जिम्मेदारों की अनदेखी से ऐसा नहीं हो सका है। रेन बसेरा की स्थिति खराब होने ओर दूसरा हमेशा ताला जड़ा रहने से लोगों को इसका फायदा नहीं मिल रहा है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

लॉज में रूकने के बताए 900
मंगलवार को पार्षद प्रतिनिधि कालू भट्ट आष्टा नगर पालिका कार्यालय पहुंचे। भट्ट ने रेन बेसरे की वास्तविक स्थिति से सीएमओ को अवगत कराया। भट्ट ने बताया कि रेन बसेरे तक पहुंचने वाली कुछ सीढिय़ों की स्थिति ठीक नहीं है, वही अंदर अलग अव्यवस्था है। भट्ट ने कहा कि सोमवार रात को बस स्टैंड पर बस नहीं मिलने से कुछ लोग रूक गए थे। जब वह लॉज वाले के पास गए तो 900 रुपए बताए, उसके बाद रेन बसेरे पहुंचे तो वहां भी मायूसी मिली। सीएमओ ने मौके से ही अधिकारी, कर्मचारियों को कॉल कर जमकर फटकार लगाई। रेन बसेरे में सभी व्यवस्था जुटाकर साफ सफाई कर अन्य इंतजाम करने के निर्देश दिए।

मिल सकता है फायदा
इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिसमें कई लोग ऐसे भी हैं जिनके पास खुद के आसियाने नहीं होने की वजह से खुले आसमान या फिर इधर उधर ही रात काटना पड़ती है। इससे उनको कितनी तकलीफ होती होगी अंदाजा लगा सकते हैं। नगर पालिका गंभीरता दिखाकर रेन बसेरे को दुरस्त करती है तो काफी हद तक समस्या दूर हो सकती है।
वर्जन...
रेन बसेरे में सभी व्यवस्था बनाने संबंधी कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है। जिससे कि लोगों को रेन बसेरे का ज्यादा से ज्यादा लाभ मिले और उनको परेशानी नहीं उठाना पड़े।
एनके पारसनिया, सीएमओ नगर पालिका आष्टा