30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रदेश के इस गांव में छा गया अंधेरा,बल्ब की रोशनी जगह चिमनी बनी सहारा

बिजली कंपनी को कराया अवगत, फिर भी नहीं दिया ध्यान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीहोर

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 20 Jan 2023, 9:54 AM IST

बिजली

बिजली

संतोष त्यागी,बरखेड़ी.हर बार बिजली व्यवस्था को समय पर बहाल करने का ढिंढोरा पीटने वाली बिजली कंपनी की पोल ग्रामीण क्षेत्रों में खुल रही है। यहां खराब पड़े ट्रांसफार्मरों को नहीं बदलने से लोग परेशानी भुगत रहे हैं। बरखेड़ी क्षेत्र के उलझावन में इसकी हकीकत देखी जा सकती है।

उलझावन में दो सप्ताह पहले टावर के पास लगा ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। इससे गांव में निवास करने वाले करीब 30 परिवार के लोगों के घरों में अंधेरा पसर गया है। आलम यह है कि लोगों का दिन तो कट जाता है, लेकिन बिजली के अभाव में रात काटना मुश्किल है। बिजली नहीं होने से पानी सहित अन्य दूसरी समस्या अलग खड़़ी हो गई है।

नहीं हो रही है सुनवाई
ग्रामीण महेंद्रसिंह वर्मा,कांताप्रसाद वर्मा,हरिनारायण वर्मा,कालूराम वर्मा ने बताया कि बिजली कंपनी के अधिकारी, कर्मचारियों को इस समस्या से अवगत कराया है। बावजूद इसके आज तक खराब ट्रांसफार्मर को बदलकर बिजली सप्लाई चालू नहीं की है। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। बच्चों को मजबूरी में चिमनी के उजाले में पढ़ाई करना पड़ती है, जिससे आंख खराब होने का खतरा मंडरा गया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी समस्या दूर नहीं हुई तो धरना,प्रदर्शन या फिर आंदोलन करेंगे।

झूल रहे हैं बिजली तार
बरखेड़ी क्षेत्र के एक दर्जन गांवों में वर्षो पुराने बिजली खंभे आड़े टेड़े होने के साथ उन पर लगे तार जमीन की तरफ झूल रहे हैं। कई बार हवा आंधी चलने पर तारों में फाल्ट होता रहता है। वही करंट लगने का अलग लोगों में डर बना रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली कंपनी बकाया राशि वसूलने के लिए सख्ती दिखाती है, लेकिन उनकी समस्या को दूर करने में अनदेखी करती है। जिससे वर्षो से बनी समस्या आज भी जस की तस बनी है।
वर्जन...
उलझावन में कुछ दिन पहले ही एक ट्रांसफार्मर बदला था। अभी दूसरा ट्रांसफार्मर खराब हुआ है तो उसकी जानकारी नहीं है। जानकारी लेकर ट्रांसफार्मर को बदला जाएगा।
रमेशसिंह, एई बिजली कंपनी सब स्टेशन बिजौरी