
संभाग स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में भोपाल की बालिकाओं ने दिखाया जौहर
सीहोर. शासकीय कन्या महाविद्यालय में शनिवार को संभाग स्तरीय महिला कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संभाग स्तरीय महिला कुश्ती प्रतियोगिता के बाद चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता इसी महीने इंदौर में प्रस्तावित है। सीहोर जिला मुख्यालय पर शासकीय कन्या महाविद्यालय में आयोजित संभाग स्तरीय महिला कुश्ती प्रतियोगिता के फाइनल राउंड के दस मुकाबलों में से पांच भोपाल और चार सीहोर की बालिकाओं ने जीते हैं।
क्रीड़ा अधिकारी रवि विरहा ने बताया कि संभाग स्तरीय महिला कुश्ती में भोपाल, सीहोर, होशंगाबाद, बैतूल, राजगढ़, रायसेन की महिला पहलवानों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सुमन तनेजा द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में अर्जुन अवार्डी साकिरनूर व मध्यप्रदेश की एक मात्र महिला कोच अर्जुन अवार्डी फातिमा नूर नेa अहम भूमिका निभाई। निर्णायक मंडल ममें चन्द्रशेखर शर्मा और राजू पहलवान भी शामिल थे। क्रीड़ा अधिकारी विरहा ने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग राज्य स्तरीय महिला कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन इंदौर में करने जा रहा है। इंदौर में राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता 19 अक्टूबर को होगी। यह खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
कॉलेज में ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण शिविर
सीहोर. शनिवार को शासकीय कन्या महाविद्यालय में ब्यूटीशियन प्रशिक्षण शिविर का भी आयोजन किया गया। प्रशिक्षण शिविर में कॉलेज की प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. कलिका डोलस ने कहा कि फैशन डिजायनिंग एवं ब्यूटीशियन जैसे कौशल विकास प्रशिक्षण स्वरोजगार में सहायक होते हैं, इनसे बहुत हद तक बेरोजगारी दूर की जा सकती है। छात्राओं ने ब्यूटीशियन प्रषिक्षण में थ्रेडिंग, बेक्सिंग, फेशियल, मास्क बनाना, मेनीक्योर, पेडिक्योर, नार्मल मेक्अप के साथ हेयर स्टाइल, ब्राइडल मेक्अप आदि कार्य सीखे।
ये महिला पहलवान बनीं विजेता
खिलाड़ी जिला
रमन यादव भोपाल
पूजा जाट भोपाल
अर्चना किरार भोपाल
गैसू भोपाल
रिचा नामदेव सीहोर
रितु सेन सीहोर
मेघा सोनी सीहोर
उषा कुर्मि भोपाल
कल्पना उईके बैतूल
मेघा झवर सीहोर
Published on:
13 Oct 2019 11:32 am
बड़ी खबरें
View Allसीहोर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
