14 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मतदान खत्म होने से पहले कर्मचारियों को हो गया भुगतान, हर एक के खाते में आई इतनी रकम

Budhni By-Election 2024 : मतदान खत्म होने से पहले इलेक्शन ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों को हो गया भुगतान, 1476 अधिकारी-कर्मचारियों के खाते में ट्रांसफर किए गए 14 लाख 33 हजार 700 रुपए।

less than 1 minute read
Google source verification
Budhni By-Election 2024

Budhni By-Election 2024 : कहते हैं… मेहनत का फल अगर समय पर मिल जाए तो उसका आनंद दोगुना हो जाता है। कुछ ऐसे ही उदाहरण को सार्थक कर दिखाया मध्य प्रदेश के सीहोर कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण सिंह ने। दरअसल, बुधवार को जिले की बुधनी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान हुए इस दौरान ड्यूटी पर तैनात किए गए सभी अधिकारी-कर्मचारियों को एक्सट्रा ड्यूटी के बदले मतदान खत्म होने से पहले ही भुगतान कर दिया गया। अपने खाते में भत्ता रासि की रकम समय से पहले मिलने पर सभी कर्मचारी-अधिकारियों ने खुशी व्यक्त की।

बता दें कि बुधनी विधानसभा उपचुनाव के मतदान के लिए चुनाव आयोग द्वारा 1476 अधिकारी-कर्मचारियों की पूरे क्षेत्र में ड्यूटी लगाई गई थी। इस उप चुनाव की बड़ी विशषता ये रही कि यहां कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण सिंह के निर्देश पर मतदान दलों के अधिकारी-कर्मचारियों को मानदेय का भुगतान मतदान खत्म होने के पहले ही कर दिया गया। इस दौरान वोटिंग कराने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के खाते में 14 लाख 33 हजार 700 रुपए की राशि ट्रांसफर की गई।

यह भी पढ़ें- महिला के कपड़े पहनकर वोट डालने पहुंचा, लोग पहचाने तो लगाई दौड़, Video Viral

कर्मचारियों ने जताया आभार

मामले को लेकर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी वृंदावन सिंह ने बताया कि समय से पहले ही मानदेय भुगतान की कार्रवाई कर ली गई थी, जिससे मतदान खत्म होने के पहले ही मतदान कर्मियों के खाते में राशि ट्रांसफर कर दी गई। इसके लिए कई मतदान कर्मियों ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण सिंह और जिला प्रशासन को धन्यवाद किया है।