
सीहोर/नसरुल्लागंज। स्थानीय बस स्टैंड एवं अदालत के पास उस समय बड़ा हादसा टल गया। जब यहां लगे एक बिजली खम्बे पर लगे बॉक्स में आग लग गई। खम्बे में आग लगने के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया था।
घटना के बाद से लोग बिजली व्यवस्था के प्रति आक्रोशित नजर आ रहे थे। लोगों का मानना है कि बिजली कंपनी की लापरवाही के चलते इस तरह की घटनाएं हो रही है।
शार्ट शर्किट की वजह से लगी थी आग
वहीं आसपास के लोगों का मानना है कि खम्बे में शार्ट शर्किट की वजह से आग लगी थी, लेकिन कुछ लोगों का मानना है कि यहां चल रहे नाली निर्माण के लिए नाली में भरे पानी को मोटर के द्वारा निकाला जा रहा था पानी निकालने में उपयोग की जाने वाली मोटर अधिक हॉर्स पावर की थी इसके कारण विद्युत पोल पर लोड बढऩे के कारण शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई।
विधुत कंपनी ने लिया तुरंत एक्शन
आग की सूचना दुकानदारों द्वारा विद्युत कंपनी को दी गई। विद्युत कंपनी के कर्मचारियों ने तुरंत विद्युत सप्लाई बंद करने के बाद पोल पर आग लगने के कारण जले विद्युत तारों को ठीक कर बिजली सप्लाई पुन: प्रारंभ की।
बच गया दुकानदार
विद्युत पोल के नीचे 2 दुकानें लगी हुई थी जहां दुकानदार बैठा था। खंबे में आग लगते ही लोगों ने चिल्लाना शुरु किया तो दुकानदार अपनी दुकान छोड़कर भागा इससे बड़ा हादसा टल गया।
लोगों ने किया भगवान का शुक्रिया
इतना बड़ा हादसा होते देख और उसे टलटा देख लोगों ने भगवान का शुक्रिया किया। उन्होंने कहा कि भगवान की दया से किसी को कुछ हुआ नहीं। सब एक दम ठीक है। दकान भी बच गई और वहां मौजूद किसी को कोई चौट नहीं आई। अगर कुछ हो जाता तो क्या पता कितना नुकसान हो जाता।
Published on:
5 May 2018, 2:09 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.