30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

थामा एक दूसरे का हाथ, पांच साल पुरानी समस्या को पांच घंटे में कर दिया दूर

जानिए कहां का है मामला
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीहोर

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 18 Jun 2022, 7:46 PM IST

 कॉलोनी

कॉलोनी

अनिल मालवीय की रिपोट, सीहोर. कहते हैं कि मन में संकल्प और दृद्ध इच्छाशक्ति हो तो हर कठिन कार्य पलभर में आसान हो जाते हंै। इसका जीता जागता उदाहरण सीहोर के वार्ड क्रमांक तीन भगवती कॉलोनी में देखा जा सकता है। यहां पांच साल से जिस समस्या से रहवासी भुगत रहे थे उसको महज पांच घंटे के अंदर दूर कर दिखा दिया कि कोई काम कठिन नहीं होता है।

वार्ड क्रमांक तीन के तहत आने वाली भगवती कॉलोनी के एक क्षेत्र के लोग 200 फीट लंबाई के कच्चे रास्ते को ठीक कराने की लंबें समय से मांग कर रहे थे। इसे लेकर कई बार अफसर, जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। इसके बाद खुद ही लोगों ने जनहसयोग से समस्या को दूर करने की दिशा में कदम बढ़ाया गया।

राशि से डलवाई मुरम
रहवासियों ने एकजुटता दिखाते हुए जनहसयोग से करीब चार हजार रुपए की राशि एकत्रित की। इस राशि से कच्चे मार्ग पर मुरम डलवा ली। इस मुरम को खुद ने ही पूरे मार्ग पर बिछा दिया। इससे अब उनकी आवाजाही आसानी से हो सकेगी। इस अच्छे कार्य को करने में राकेशसिंह, सावित्रीबाई, अभिषेक, सुनीताबाई, राधाबाई, ममताबाई, रानीबाई, आशाबाई, दीपक बैरागी, सिद्धार्थ बैरागी, शुभम बैरागी, शिवाय बैरागी, रवि बैरागी का सहयोग रहा।

मूलभूत सुविधा से जूझ रही कॉलोनी
करीब सात सौ की आबादी वाली भगवती कॉलोनी लंबें समय से मूलभूत सुविधा से जूझ रही है। इस कॉलोनी के अधिकांश मार्गो पर सड़क, नाली जैसी कोई सुविधा देखने नहीं मिलेगी। नाली के अभाव में घरों से निकलने वाला गंदा पानी मुख्य रास्ते पर आकर बहता है जिससे आवागमन करने में लोगों को परेशानी होती है। लोगों ने बताया कि जिम्मेदारों ने कॉलोनी को अनदेखी का शिकार कर दिया है। उसका खामियाजा भुगत रहे हैं।