5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आष्टा मंडी में नए गेहूं की हुई आमद, 2 हजार 195 क्विंटल के भाव बिका

तीन दिन पहले नए चने की हुई थी आवक

less than 1 minute read
Google source verification

सीहोर

image

Anil Kumar

Feb 08, 2020

कृषि उपज मंडी

कृषि उपज मंडी

आष्टा.
शहर की कृषि उपज मंडी में नए रबी सीजन की आवक की आमद शुरू हो गई है। तीन दिन पहले नया चना आने के बाद मंडी में शुक्रवार को नया गेहूं आया। यह गेहूं दो हजार 195 क्विंटल के भाव बिका।

मंडी सचिव योगेश नागले ने बताया कि इस सीजन में पहली बार ककड़दी निवासी नाथूराम चार बोरे नए गेहूं लेकर पहुंचा था। जिसेजीतमल लख्मीचंद ट्रेडर्स ने 2195 के भाव खरीदा। मंडी में शुक्रवार को 4 हजार 356 क्विंटल की आवक दर्ज की गई। इसमें गेहूं 2240 से 2640, चना कांटा 3431 से 3826, मौसमी 3531 से 3750, डालर 3640 से 5200, सोयाबीन 2090 से 4391, मसूर 2961 सो 4381 के भाव बिका। उल्लेखनीय है कि तीन दिन पहले कृषि उपज मंडी में नया चना आया था जो 4 हजार 11 के भाव बिका था।

गेहूं का है सबसे ज्यादा रकबा
जिले में तीन लाख 90 हजार हेक्टेयर में खरीफ की बोवनी हुई है, जिसमें सबसे ज्यादा करीब 2 लाख 70 हजार हेक्टेयर में गेहूं की बोवनी हुई है। हालांकि बाद की बोवनी होने से अभी खेतों में गेहूं की फसल लहलहा रही है। जिसे पकने में थोड़ा समय लगेगा, लेकिन मार्च के प्रथम सप्ताह से मंडी में गेहूं की आवक रफ्तार पकड़ सकती है।

कल होगा विवाह सम्मेलन
आष्टा. मुख्यमंत्री कन्या विवाह निकाह योजना के तहत जनपद पंचायत परिसर आष्टा में 9 फरवरी रविवार को सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जनपद सीईओ संजय अग्रवाल ने बताया कि सुबह सात बजे से विवाह सम्मेलन की शुरूआत होगी। जिसमें वर-वधु का पूरे रीति रिवाज अनुसार विवाह-निकाह संपन्न कराया जाएगा।