3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्रद्धालुओं के साथ कावड़ लेकर निकले पं.प्रदीप मिश्रा, देखें फोटो-वीडियो

सीहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा के एक बुलावे पर बुधवार को 5 लाख से अधिक श्रद्धालु कुबेरेश्वर धाम पहुंच गए, अपने शहर में लाखों श्रद्धालुओं को देखकर पंडित प्रदीप मिश्रा भी उत्साह से भर गए और वे भी श्रद्धालुओं के साथ कावड़ में जलभर कर यात्रा में शामिल हो गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीहोर

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 16 Aug 2023, 1:57 PM IST

श्रद्धालुओं के साथ कावड़ लेकर निकले पं.प्रदीप मिश्रा, देखें फोटो-वीडियो

श्रद्धालुओं के साथ कावड़ लेकर निकले पं.प्रदीप मिश्रा, देखें फोटो-वीडियो

11 किलोमीटर लंबी कावड़ यात्रा
सावन के महीने में कावड़ में जल भरकर शिवलिंग का अभिषेक करने का विशेष महत्व होता है, चूंकि बुधवार को अधिकमास की अमावस्या और सावन में अधिकमास का अंतिम दिन होने के कारण भी ये दिन खास हो गया है, इस कारण पंडित प्रदीप मिश्रा ने सीहोर में भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन किया।

कावड़ यात्रा में श्रद्धालु सीवन नदी का जल भरकर कुबेरेश्वर धाम के लिए निकल पड़े हैं, रास्ते भर श्रद्धालुओं का विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा फूलों की बारिश कर स्वागत किया जा रहा है। सीवन नदी से कुबेरेश्वर धाम तक करीब 11 किलोमीटर इस लंबी कावड़ यात्रा में 5 लाख से अधिक श्रद्धालु हैं।

पूरा शहर खचाखच भरा, इंदौर-भोपाल हाईवे पर भी जाम

लाखों की संख्या में श्रद्धालु मध्यप्रदेश के सीहोर पहुंचे हैं, इस कारण पूरा शहर श्रद्धालुओं से भर गया है, जहां तक नजर जा रही है, वहां तक श्रद्धालु ही श्रद्धालु नजर आ रहे हैं। हालात यह है कि इंदौर-भोपाल हाईवे पर भी लंबा जाम लग गया है, काफी दूर दूर तक वाहनों की लाइन लग गई है, लोग घंटों तक इस जाम से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।

पंडित प्रदीप मिश्रा भी कावड़ यात्रा में श्रद्धालुओं के साथ शामिल हुए तो श्रद्धालुओं का उत्साह और भी बढ़ गया है।