
सीहोर। समर कैम्प में बच्चों ने एक साथ लिया शतरंज, गायन, स्केचिंग, रॉक पेन्टिंग, कैलीग्राफी का प्रशिक्षण लिया। इस अवसर समर कैम्प का शुभारंभ करते हुए नागरिक सहकारी बैंक प्रबंधक राजेन्द्र सिंह सिसोदिया ने कहा कि सांई भक्त परिवार द्वारा समाज सेवा के साथ साथ जिस तरह से शहर की प्रतिभाओं को तराशने और उन्हें मंच प्रदान का कार्य किया जा रहा है। यह निश्चित रुप से अनुकरणीय पहल है।
उन्होंने कहा कि सांई भक्त परिवार द्वारा शहर में चलाए जा रहे विभिन्न सामाजिक सराकोर के कार्यों की श्रृंखला में प्रतिभाओं को तराशने और मंच प्रदान करने के लिए विशेष समर कैंप का आयोजन विद्यार्थियों के लिए निश्चित रुप से लाभदायक साबित होगा। ग्रीष्म कॉलीन अवकाश का सही मायने में सदुपयोग करते हुए उनकी प्रतिभा में निखार आने के साथ आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी।
इस अवसर पर सांई भक्त परिवार संयोजक बंसत दासवानी, अध्यक्ष पदम जैन, महासचिव संजय जोशी और कोषाध्यक्ष आशीष शर्मा विशेष रुप से उपस्थित थे। ब्ल्यू बर्ड स्कूल कैम्पस में समर कैम्प 19 मई तक आयोजित होगा। समर कैम्प में दिमाग की सर्वश्रेष्ठ एक्सरसाइज शतरंज का प्रशिक्षण जिले के ख्याति प्राप्त प्रशिक्षक मो. निजाम खान और महेन्द्र शर्मा ने दिया।
इसी तरह पेंसिल के माध्यम से चेहरे बनाने की कला का प्रशिक्षण सुप्रसिद्ध चित्रकार यशवंत चौधरी, मैजिक माइक से गायन का प्रशिक्षण जयंत दासवानी और रॉक पैंटिंग और कैलीग्राफी का प्रशिक्षण मोनिका दासवानी द्वारा प्रदान किया जा रहा है।
बच्चों ने इन एक्टीविटी को खूब एजॉय किया। इस दौरान बच्चे बहुत खुश नजर आ रहे थे। बच्चों ने अपनी अंदर की पूरी रचनात्मकता इन एक्टिवी में उड़ेल दी और एक खूबसूरत क्रिएशन हमें देखने को मिला। स्कूल प्रशासन ने कहा कि बच्चों की खुशी के लिए इस तरह की चीजें लगातार की जाएंगी। ताकि बच्चों का मन लगा लें और हम भी उनके अंदर की क्रिएटिवी को देख सकें। हम भी जान सकें कि हमारे बच्चों के अंदर कितना हुनर है।
Published on:
3 May 2018, 3:44 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.