
भगवान उपाध्याय. सीहोर सीट के मतदाताओं का मिजाज हर बार बदलता रहता है। उ्मीदवार देखकर वोट दिए जाते हैं। खास यह है कि इस सीट पर निर्दलीय और दलबदलुओं को भी जनता ने स्वीकार किया है। दो विधायक ऐसे भी चुने गए जो कभी निर्दलीय रहे तो कभी राजनीतिक दल के उ्मीदवार बने। लगभग तीन दशक से तो उन्हीं चेहरों को चुनावी मैदान में दांव आजमाते देखा जा रहा है, कभी इस दल से, कभी उस दल से तो कभी निर्दलीय। इस बार भी मुकाबला दिलचस्प है। भाजपा के सुदेश राय के सामने कांग्रेस ने 32 वर्षीय शशांक ससेना को उतारा है। शशांक का यह पहला चुनाव है। सुदेश का ससेना परिवार से चौथा मुकाबला है। शशांक के पिता रमेश से वे एक बार हार चुके हैं। शशांक की माता उषा को वे दो बार हरा चुके हैं।
सुंदरलाल मात्र 176 वोट से जीते थे, अगली बार भोजपुर चले गए
1977 के विधानसभा चुनाव में जनता पार्टी की सविता वाजपेयी ने कांग्रेस के अजीज कुरैशी को 10 हजार से हराया। सुरक्षित सीट मानकर भाजपा नेता सुंदरलाल पटवा ने 1980 में यहां किस्मत आजमाई। मात्र 176 वोट से जीते। पटवा को 19,833, कांग्रेस के अमरचंद रोहिला को 19,657 वोट मिले। अगले चुनाव में पटवा ने जोखिम नहीं लिया और वे रायसेन जिले की भोजपुर सीट पर चले गए। सीहोर सीट पर 2008 में कांग्रेस ने सुदेश राय को प्रत्याशी बनाया। वे भाजपा के रमेश ससेना से 10 हजार वोट से हार गए। रमेश 1998 से 2008 तक भाजपा के टिकट पर लड़े और जीते। इसके पहले वे 1993 में निर्दलीय जीते थे। 2013 में भाजपा ने उनकी पत्नी उषा को टिकट दिया, वे चुनाव हार गईं। कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने पर सुदेश निर्दलीय लड़े और जीते। उन्होंने उषा को दो हजार वोट से हराया। कांग्रेस के हरीश राठौर 9,244 वोट ले पाए। बाद में सुदेश ने भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा ने 2018 में सुदेश को टिकट दिया और वे जीते। कांग्रेस के सुरेंद्र सिंह दूसरे नंबर पर, निर्दलीय उषा ने लगभग 17 प्रतिशत वोट हासिल किए।
निकटतम और तीसरेनंबर पर रहे प्रत्याशी
- 2018: सुदेश राय, भाजपा जीते हारे: सुरेंद्र सिंह ठाकुर, कांग्रेस तीसरा नंबर: उषा ससेना, निर्दलीय
- 2013: सुदेश राय निर्दलीय जीते पराजित: उषा ससेना, भाजपा तीसरा नंबर: हरीश राठौर, कांग्रेस
- 2008: रमेश ससेना, भाजपा जीते पराजित: सुदेश राय, कांग्रेस तीसरा नंबर: गौरव महाजन, भाजश
Updated on:
05 Nov 2023 12:37 pm
Published on:
05 Nov 2023 12:35 pm
बड़ी खबरें
View Allसीहोर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
