शुरुआती जानकारी के मुताबिक सीहोर जिले के रेहटी थाना इलाके के सेमरी गांव के रहने वाले अता खान अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ रविवार को पिकनिक मनाने के लिए कोलार नदी पर गए थे। इसी दौरान अचानक नदी में पानी बढ़ गया और बच्चे डूबने लगे। जिन्हें बचाने के लिए पिता अता खान और पत्नी भी नदी में उतर गए । पानी का बहाव तेज होने के कारण चारों पानी में बह गए। एक बच्चे को मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बचा लिया।