4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Toll Tax: नेशनल हाईवे के टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा लोकल पास

केंद्र सरकार के इस टोल प्लाजा पर ग्रामीणों को लोकल पास में नहीं दी जा रही है छूट, आंदोलन करने की तैयारी में ग्रामीण...।

2 min read
Google source verification

सीहोर

image

Manish Geete

Apr 22, 2022

toll-1.png

सीहोर। नेशनल हाईवे पर अब पास नहीं चल पाएगा। ग्रामीणों को टोल टैक्स चुकाना होगा। इससे नाराज लोग अब बड़े आंदोलन का मन बना रहे हैं। इससे पहले भी ग्रामीणों ने आंदोलन किया था, जिसके बाद माह में 10 राउंड फ्री करने की अनुमति दी गई थी। गौरतलब है कि सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कुछ समय पहले ही लोकसभा में ग्रामीणों के लिए लोकल पास बनाने और टोल प्लाजा को पूरी तरह मुफ्त करने की बात कही थी। इसके बावजूद भी ग्रामीणों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

राष्ट्रीय राजमार्ग 46 पर स्थित सोनकच्छ टोल प्लाजा पर अब नियमित पास धारक ग्रामीणों से टोल टैक्स वसूला जा रहा है। ग्रामीणों को दिए गए पास को अमान्य किया जा रहा है। सीहोर विधायक सुदेश राय और एनएचआई के अफसरों के बीच हुई बातचीत के बाद 20 किलोमीटर तक 10 राउंट फ्री निकलने की अनुमति दी गई थी। इसके लिए ग्राम की पंचायत का प्रमाण पत्र टोल प्लाजा पर देना आवश्यकता था।

अब इस प्रक्रिया का पूरा पालन करने के बावजूद भी ग्रामीणों के पास को टोल प्लाजा पर नहीं माना जा रहा है। टोल प्लाजा वाले इसके पीछे तर्क देते हैं कि इस टोल प्लाजा को किसी और कंपनी ने ले लिया है, इसलिए वे लोकल पास को मान्यता नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों को 320 रुपए प्रतिमाह के हिसाब से पास का शुल्क लिया जाता है।

फिर आंदोलन की राह पर ग्रामीण

ग्रामीणों ने कहा है कि जब विधायक सुदेश राय एवं एनएचआई के माध्यम से यह सुविधा प्रदान की गई थी, तो इसे बंद नहीं किया जा सकता। हमारी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो फिर हम फिर से आंदोलन करेंगे।

क्या कहा था गडकरी ने

केंन्द्रीय सड़क एवं राजमार्ग नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने कुछ समय पहले लोकसभा में कहा कि टोल टैक्स में छूट के लिए लोकल लोगों का पास बनाया जाएगा जो उनके आधार कार्ड से बनेगा। इस पास से स्थानीय लोग असीमित बार (Unlimited time) टोल बैरियर क्रॉस कर सकेंगे। अब इन लोगों को किसी भी प्रकार का कोई टोल टैक्स नहीं देना होगा। इसके लिए बस इतना करना होगा कि अपना आधार कार्ड लेकर टोल बूथ से पास बनवाना होगा और फिर टोल पूरी तरह फ्री हो जाएगा।

इधर, राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित टोल प्लाजा पर 1 अप्रैल 2022 से टोल टैक्स बढ़ा दिया गया गया है। इसके बाद मध्यप्रदेश में भी टोल बढ़ाने की तैयारी है। मध्यप्रदेश में सितंबर से 17 सड़कों पर टोल टैक्स लगाए जा सकते हैं।

राज्य सरकार के टोल प्लाजा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मध्यप्रदेश के टोल प्लाजा पर भी टैक्स बढ़ाया जा रहा है। इसके लिए मध्यप्रदेश सड़क परिवहन निगम टेंडर करेगा और ठेका 5 साल के लिए दिया जाएगा। इसमें पांच साल की वृद्धि की जा सकेगी। इसके तहत हल्के व्यावसायिक वाहनों को 0.85, ट्रकों को 2.11, मल्टी एक्सल ट्रक को 4.21 रुपए प्रति किलोमीटर प्रति फेरा लिया जा सकता है। प्रति वर्ष थोक मूल्य सूचकांक के आधार पर दर में वृद्धि होगी, जो सितंबर से प्रभावी होगी।

Story Loader