
पं. प्रदीप मिश्रा के रुद्राक्ष महोत्सव का वीडियो वायरल-आप भी देखें कैसे बांटे रुद्राक्ष
सीहोर. पंडित प्रदीप मिश्रा सीहोर वालों का रुद्राक्ष महोत्सव इस बार एमपी में ही नहीं बल्कि देशभर में चर्चा का विषय रहा, क्योंकि इस बार यहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचने के कारण काफी अव्यवस्था हो गई थी, 16 फरवरी से शुरू हुआ महोत्सव 22 फरवरी को पूर्ण हो गया, इसके बाद रुद्राक्ष महोत्सव का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो कुबेरेश्वर धाम का वीडियो है। जिसमें श्रद्धालुओं को लाइन में खड़ा करके नहीं बल्कि फेंककर रुद्राक्ष वितरण किए जा रहे थे, ऐसे में लोग रुद्राक्ष लूटने के चक्कर में घायल भी हुए हैं।
आपको बतादें कि पंडित प्रदीप मिश्रा सीहोर वालों द्वारा आयोजित रुद्राक्ष महोत्सव के पहले दिन 16 फरवरी को देशभर से करीब 10 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे थे, जिसमें से अधिकतर श्रद्धालु महज रुद्राक्ष लेने ही आए थे, लेकिन यहां हद से ज्यादा लोग आ जाने के कारण लोगों को काफी अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ा, ऐसे में लाखों श्रद्धालु बगैर रुद्राक्ष लिए ही लौट गए थे, हालांकि आयोजन 22 फरवरी तक चला, जिसमें हजारों लोगों ने बैठकर कथा सुनी।
10 दिन बाद वायरल हो रहा वीडियो
सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, ये वीडियो 16 फरवरी को कुबेरेश्वर धाम सीहोर में रुद्राक्ष महोत्सव का होने का दावा किया जा रहा है, साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि इस दौरान लाइन में नहीं बल्कि देशभर से आए श्रद्धालुओं को फेंककर रुद्राक्ष बांटे गए, इस वीडियो में लोग ये कहते भी नजर आ रहे हैं कि रुद्राक्ष फेंक कर नहीं बांटे एक-एक व्यक्ति को दें, ताकि सभी को मिल जाएं।
मिट्टी में तलाश रहे थे लोग रुद्राक्ष
जिस प्रकार से वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि रुद्राक्ष फेंककर बांटे गए थे, इस कारण कई रुद्राक्ष जमीन पर गिर गए थे, उन रुद्राक्षों को तलाशने के लिए लोग जब रुद्राक्ष बंटना बंद हो गए तब जमीन पर ढूंढते भी नजर आए।
पत्रिका नहीं करता वीडियो की पुष्टि
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो कुबेरेश्वर धाम का वीडियो बताया जा रहा है, लेकिन पत्रिका इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
Updated on:
25 Feb 2023 01:53 pm
Published on:
25 Feb 2023 01:14 pm

बड़ी खबरें
View Allसीहोर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
